36 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाPunjab Assembly Election: सोनू सूद की बहन लड़ेंगी चुनाव

Punjab Assembly Election: सोनू सूद की बहन लड़ेंगी चुनाव

Google News Follow

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। खुद अभिनेता ने ही रविवार को इस बात की पुष्टि की है। वे किस पार्टी की ओर से चुनावी मैदान में होंगी इसकी जानकारी नहीं है। इससे पहले खबरें आ रही थीं कि खुद एक्टर भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ‘देश का मेंटर’ पहल का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया था। मोगा पर अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, ‘मालविका तैयार है। लोगों की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता बेमिसाल है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दल में शामिल होना जीवन का बहुत बड़ा फैसला है।

‘इसका सबसे ज्यादा लेनादेना विचारधारा से, यदाकदा बैठकों से नहीं.’  पार्टी को लेकर पूछे गए सवाल पर अभिनेता ने कहा, ‘हम पार्टी के बारे में सही समय पर जानकारी देंगे। मालविका ने हाल ही में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की थी और साथ ही वे ‘आप के अरविंद केजरीवाल और शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल के साथ बैठक के लिए तैयार हैं। खबर है कि अभिनेता ने कुछ समय पहले ही में मुख्यमंत्री चन्नी से मुलाकात की थी, इससे पहले सीएम केजरीवाल से हुई मुलाकात के बाद अटकलें लगाई जाने लगी थी कि वे सूद भी पंजाब चुनाव में आप उम्मीदवार के तौर पर सियासी पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें