27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाखेल रत्न अवॉर्ड 2021: नीरज चोपड़ा, मिताली राज,मनप्रीत सिंह को खेल रत्न

खेल रत्न अवॉर्ड 2021: नीरज चोपड़ा, मिताली राज,मनप्रीत सिंह को खेल रत्न

Google News Follow
राष्ट्रपति भवन में खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। यह खेल पुरस्कार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर दिया जाता है लेकिन इस साल टोक्यो ओलम्पिक की वजह से आगे बढ़ा दिया गया था। यह पुरस्कार हर साल 29 अगस्त को दिया जाता है।

टोक्यो ओलिंपिक में भारत को एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को ये अवॉर्ड दिया जाएगा। पुरुष पहलवान रवि दहिया, महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश, पैरालिंपिक में पदक जीतने वाली निशानेबाज अवनि लेखारा, पैराएथलीट सुमित एंटिल, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, कृष्णा नागार, पैरा शूटर मनीष नरवाल शामिल हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज, हॉकी टीम के कप्तान सुनील छेत्री को भी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

35 लोगों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें अधिकतर खिलाड़ी ह़ॉकी खेल से जुड़े  पुरुष और महिला दोनों टीमों के खिलाड़ी इसमें शामिल रहे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चार दशक बाद ओलिंपिक में पदक जीता था। टीम इस बार कांस्य पदक लेकर लौटी थी। पुरुष टीम से दिलप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास, बीरेंद्र लाकड़ा, सुमित, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, विवेक सागर सिंह, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, वरुण कुमार के नाम से हैं। वहीं, क्रिकेटर शिखर धवन का भी नाम इसमें शामिल है। तलवारबाज भवानी देवी के साथ-साथ कई पैरा एथलीट भी शामिल हैं।
द्रोणाचार्य अवॉर्ड
एथलेटिक्स कोच टी. पी औसेफ, क्रिकेट कोच सरकार तलवार उन प्रशिक्षकों में शामिल हैं जिनको लाइफ टाइम श्रेणी में द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हॉकी कोच सरपाल सिंह, कबड्डी कोच आशान कुमार और तैराकी कोच तपन कुमार पणिग्रही को दिया गया।  वहीं द्रोणाचार्य अवॉर्ड की नियमित श्रेणी में एथलेटिक्स कोच राधाकृष्णनन नायर, मुक्केबाजी कोच संध्या गुरंग, हॉकी कोच प्रीतम सिवाच, पैरा शूटिंग कोच जय प्रकाश नौटियाल, टेबल टेनिस कोच सुब्रमण्यम रमन के नाम शामिल हैं।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड की सूची में कोच लेख केसी, शतरंज कोच अभिजीत कुंते, हॉकी कोच दविंदर सिंह गरचा, कबड्डी कोच विकास कुमार, कुश्ती सज्जन सिंह शामिल हैं। बात दें कि खेल पुरस्कारों में अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य  अवॉर्ड, मौलाना अबुल कलाम आजाद पुरस्कार लाइफ अचीवमेंट अवार्ड राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन अवॉर्ड दिए जाते हैं। खेल रत्न पुरस्कार में 25 लाख रुपये ,एक पदक और सम्मान पत्र दिया जाता है। वहीं, अर्जुन अवार्ड के लिए 15 लाख रुपये एक कांस्य प्रतिमा हुए सम्मान पत्र दिया जाता है। इस बार खेल रत्न अवार्ड 12 खिलाड़ियों को दिए गए  ऐसा पहली बार किया गया।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें