27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनिया'आपका बंटी' की लेखिका मन्नू भंडारी का निधन 

‘आपका बंटी’ की लेखिका मन्नू भंडारी का निधन 

Google News Follow

मशहूर लेखिका मन्नू भंडारी का निधन हो गया। भोपाल में 3 अप्रैल 1931 में जन्मी मन्नू भंडारी आपका बंटी, आँखों  देखा झूठ उपन्यासों से हिंदी साहित्य में एक विशेष स्थान था। मन्नू भंडारी  अपना लेखन हिंदी साहित्य के बड़े लेखकों भीष्म साहनी, निर्मला वर्मा, राजेंद्र यादव आदि लोगों के साथ शुरु की थी।

मन्नू भंडारी ने अपने उपन्यासों और कहानियों में विशेष स्थान दिया। उन्होंने आजादी की लड़ाई में आकांक्षी महिलाओं पर भी कलम चलाई है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को अपने कहानी और उपन्यासों में जगह दी। बता दें कि मशहूर लेखक राजेंद्र यादव मन्नू भंडारी के पति थे। उन्होंने राजेंद्र यादव के साथ मिलकर ‘एक इंच मुस्कान’ उपन्यास लिखा था ,जो 1961 में प्रकाशित हुआ था। यह उपन्यास दो महिलाओं और एक पुरुष के प्रेम संबंध पर आधारित था। मन्नू भंडारी का ‘आपका बंटी’ उपन्यास आज के परिदृश्य में बहुत ही प्रासंगिक है। क्योंकि जो विषय इस उपन्यास में उठाया गया था। वह आज के समाज में प्रमुखता से देखा जाता है। यह उपन्यास बहुत ही लोकप्रिय हुआ था। इसमें एक ऐसे बच्चे की कहानी है ,जिसके माता-पिता तलाक ले चुके हैं। साथ ही वह अपना दूसरा विवाह भी कर लिया है। इस उपन्यास में उसका क्या असर होता है यही देखने को मिलता है।

यह उपन्यास इतना लोकप्रिय हुआ कि अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध है। मन्नू भंडारी द्वारा लिखी गई कहानी पर रजनीगंधा फिल्म भी बनी है जो 1974 में रिलीज हुई थी। मन्नू भंडारी की ‘यही सच है’ आधारित छोटी सी कहानी बनी थी। इस फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। उनकी बेटी रचना यादव ने बताया कि मन्नू भंडारी दस दिनों से बीमार थीं जिनका हरियाणा के अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।  उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।

ये भी पढ़ें 

बिरसा मुंडा जयंती: भावुक हुए PM, कहा- आदिवासियों संग गुजारे हैं ज्यादा समय

PM मोदी का कांग्रेस पर हमला: कहा- हम 90 वन उत्पादों पर देते हैं MSP, पर..  

योगी सरकार ने गायों की सेवा के लिए बनाई ‘अभिनव एम्बुलेंस’ सेवा  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें