28 C
Mumbai
Monday, November 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेटKBC: बिग बी को याद नहीं मुंबई के रास्ते,खुद ही खोला राज

KBC: बिग बी को याद नहीं मुंबई के रास्ते,खुद ही खोला राज

Google News Follow

Kaun Banega Crorepati 13 में आज एक बार फिर मानस अनिल गायकवाड महानायक यानी अमिताभ बच्चन के साथ खेल को आगे बढ़ाएंगे. ये खेल अमिताभ के लिए कैसे मुश्किल होने वाला है। इसका खुलासा खेल के दौरान होने वाला है. चैनल की तरफ से शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसमें मानस अनिल अमिताभ उनसे सवाल करते दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि अमिताभ कहते हैं कि मानस अनिल गायकवाड लखनऊ से हैं और उन्हें हर समय लखनऊ की चिचन बियानी खाने के लिए तैयार रहते हैं. इसके बाद मानस कहते हैं कि सर आपसे कुछ प्रश्न पूछने थे. पहला ये कि आपकी जो लैंड रोवर है, वो कौन चलाता है? आप या आपका ड्राइवर?

ये सवाल सुन अमिताभ कहते हैं. नहीं यहां आने तक तो ड्राइवर चलाते हैं, लेकिन मैं चलाता हूं उसको. घर के बाहर घूमने घामने. इसके पीछे की उन्होंने वजह बताई। सेट तक पहुंचने में घर से बहुत समय लगता हैऔर रास्ते में अगर भीड़-भाड़ मिल जाए तो बराबर में आकर लोग फोटो खींचने लगते हैं, हमको भी हालांकि ये अच्छा लगता है, लेकिन घर से शूटिंग तक पहुंचने में जो टाइम मिलता है, उसमें हम लोगों को रिप्लाई कर लेते हैं। मानस अपने दूसरे सवाल में अमिताभ बच्चन से पूछते हैं, ‘सर क्या आपको मुंबई के रास्ते याद है?’ इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ये सवाल आपने बहुत अच्छा पूछा है, तो हमें एक भी रास्ता याद नहीं है. उन्होंने कहा कि रास्तों का नाम हमें याद नहीं रहता है, लेकिन ये याद होता कि उस सड़क पर कौन सी दुकान है और उधर से राइट टर्न मारना है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें