28 C
Mumbai
Monday, November 30, 2026
होमदेश दुनियामन की चंचलता से मोक्ष तक का सफर, पतंजलि योग सूत्र में...

मन की चंचलता से मोक्ष तक का सफर, पतंजलि योग सूत्र में छिपा जीवन का गहरा रहस्य!

यह ग्रंथ बताता है कि इंसान किस तरह नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मचिंतन के जरिए मानसिक अशांति से बाहर निकलकर शांति और मोक्ष की ओर बढ़ सकता है।

Google News Follow
योग को अक्सर लोग सिर्फ आसन और प्राणायाम तक सीमित समझते हैं, लेकिन इसका असली उद्देश्य इससे कहीं ज्यादा गहरा है। योग मन को समझने और खुद को भीतर से जानने का रास्ता भी है। महर्षि पतंजलि ने अपने प्रसिद्ध ग्रंथ ‘पतंजलि योगसूत्र’ में इसी दर्शन को बेहद व्यवस्थित तरीके से समझाया है।

यह ग्रंथ बताता है कि इंसान किस तरह नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मचिंतन के जरिए मानसिक अशांति से बाहर निकलकर शांति और मोक्ष की ओर बढ़ सकता है।

आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पतंजलि योग सूत्र के बारे में जानकारी साझा की। इसमें बताया गया कि महर्षि पतंजलि द्वारा संकलित यह ग्रंथ योग के प्रमुख शास्त्रीय ग्रंथों में से एक है। इसमें कुल 195 सूत्र हैं, जिन्हें चार अध्यायों में बांटा गया है। ये अध्याय हैं- समाधि पाद, साधना पाद, विभूति पाद और कैवल्य पाद। हर अध्याय योग की एक अलग अवस्था और उसके उद्देश्य को समझाता है।

समाधि पाद: इस अध्याय में योग के वास्तविक अर्थ को समझाया गया है। पतंजलि के अनुसार, ‘योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः’ यानी मन में उठने वाले विचारों और भावनाओं की चंचलता को नियंत्रित करना ही योग है। इसमें नियमित अभ्यास और वैराग्य के महत्व पर जोर दिया गया है। साथ ही मैत्री, करुणा, मुदिता और उपेक्षा जैसे भावों को अपनाने की सीख भी मिलती है।

साधना पाद: यह अध्याय योग को जीवन में उतारने के तरीकों पर केंद्रित है। इसमें क्रिया योग और अष्टांग योग का वर्णन मिलता है। साथ ही पांच क्लेशों यानी अविद्या, अस्मिता, राग, द्वेष और अभिनिवेश के बारे में बताया गया है, जो इंसान के दुख और मानसिक अशांति का कारण बनते हैं।

विभूति पाद: इसमें अष्टांग योग के अंतिम तीन अंगों, धारणा, ध्यान और समाधि, की चर्चा की गई है। इन तीनों के संयुक्त अभ्यास को संयम कहा जाता है। इस अध्याय में साधना से प्राप्त होने वाली सिद्धियों का भी उल्लेख है, लेकिन इनके आकर्षण में उलझने के बजाय अपने अंतिम लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखने की सीख दी गई है।

कैवल्य पाद: यह पतंजलि योग सूत्र का अंतिम अध्याय है। इसमें कैवल्य यानी मुक्ति या मोक्ष को योग का सर्वोच्च लक्ष्य बताया गया है। यह अध्याय आत्मा के वास्तविक स्वरूप और मन से परे चेतना की अवस्था को समझाता है।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें