28.2 C
Mumbai
Thursday, July 16, 2026
होमराजनीतिकांग्रेस को मित्र दल एनसीपी का झटका

कांग्रेस को मित्र दल एनसीपी का झटका

Google News Follow

Related

मुंबई कांग्रेस की पदाधिकारी और मुंबई की पूर्व मेयर निर्मला सामंत-प्रभाववलकर गुरुवार को एनसीपी में शामिल हो गई। एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल की मौजूदगी में वे राकांपा में शामिल हुई। बीएमसी चुनाव से पहले एनसीपी ने कांग्रेस को झटका दिया है।

एनसीपी के मुंबई अध्यक्ष और अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि निर्मला सामंत के आने से मुंबई मनपा चुनाव में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, प्रदेश महासचिव शिवाजीराव गरजे, पूर्व विधायक विद्या चव्हाण, युवा प्रदेश अध्यक्ष महबूब शेख, प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष सूरज चव्हाण, सचिव सुरेश पाटिल, पूर्व नगरसेविका अल्पना पेंटर मौजूद थी। इस बीच पार्टी के अर्बन सेल की प्रदेश अध्यक्ष सांसद वंदना चव्हाण की मंजूरी से निर्मला सामंत को पार्टी मुंबई अर्बन सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,067फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें