31 C
Mumbai
Monday, September 21, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाकेंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस लिया

केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस लिया

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

राष्ट्र संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने शुक्रवार को विवादित तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने आंदोलन कर रहे किसानों से घर वापस लौटने की अपील की। पीएम मोदी ने कृषि कानूनों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि तीनों कानून किसानों के हित में थे, लेकिन, शायद किसानों से जुड़े लाभ को हम समझाने नाकाम रहे ,इस लिए हमारी सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि इस माह शुरू होने वाले संसद सत्र में कानून को वापस ले लिया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार पूरी निष्ठा और नेक नीयत  साथ तीनों कृषि कानून लाई थी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसानों को उनकी मेहनत के लिए सही राशि मिले, कई कदम उठाए गए। हमने ग्रामीण बुनियादी ढांचे के बाजार को मजबूत किया। हमने न केवल एमएसपी बढ़ाया बल्कि रिकॉर्ड सरकारी खरीद केंद्र भी स्थापित किए। हमारी सरकार द्वारा खरीद ने पिछले कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ा है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं 2014 में प्रधानमंत्री बना, तो हमने (सरकार) किसानों के कल्याण और विकास को प्राथमिकता दी… बहुत से लोग इस सच्चाई से अनजान हैं कि 80/100 छोटे पैमाने के किसान हैं जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम भूमि है और जनसंख्या में 10 करोड़ से अधिक है। जमीन का यह टुकड़ा उनका अस्तित्व है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज गुरु नानक देव की जयंती है। आज  मै आप सभी को यह बताने आया हूं कि तीनों कृषि कानून वापस ले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी ने कहा था ‘विच दुनिया सेव कमाये, तान दरगाह बैसन पाई’। इसका अर्थ है कि राष्ट्र सेवा का मार्ग अपनाने से ही जीवन अच्छा चल सकता है। लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए हमारी सरकार सेवा की भावना के साथ काम कर रही है।

इस के आलावा सरकार ने भारतीय कृषि में बदलाव को लेकर एक और निर्णय मोदी सरकार ने लिया।  पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि एमएसपी को और पारदर्शी बनाने के लिए के कमेठी बनाएगी जिसमे सभी क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,319फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें