30 C
Mumbai
Thursday, October 1, 2026
होमस्पोर्ट्ससुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, महिला एमएमए में जीता कांस्य

सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, महिला एमएमए में जीता कांस्य

भारत को एशियाई खेलों में एमएमए का पहला पदक मिला।

Google News Follow

Related

भारतीय मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए) खिलाड़ी सुचिका तारियाल ने सोमवार को इतिहास रचते हुए 2026 एशियाई खेलों में महिला पारंपरिक 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। वह एशियाई खेलों में भारत के लिए एमएमए में पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

सुचिका को सेमीफाइनल में सिंगापुर की हुई हून तेओ के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के कारण उनका कांस्य पदक पहले ही पक्का हो गया था। इस तरह भारत को एशियाई खेलों में एमएमए का पहला पदक मिला।

इससे पहले रविवार को सुचिका ने क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। बैगलमा ने दूसरे और अंतिम राउंड में आक्रामक शुरुआत करते हुए मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन सुचिका ने शानदार बचाव करते हुए दबाव को झेला।

बैगलमा के लगातार हमले के बीच सुचिका ने महत्वपूर्ण रिवर्सल करते हुए उन्हें जमीन पर गिराया और राउंड के अंत तक नियंत्रण बनाए रखा। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचाया और भारत के लिए एमएमए में पदक सुनिश्चित किया।

इस बीच, सॉफ्ट टेनिस में आध्या तिवारी और जय मीणा ने मिश्रित युगल के ग्रुप बी अभियान की शुरुआत कंबोडिया की वीवा चाओ और चानरोसेका खुन को 5-0 से हराकर की। इसके बाद उन्होंने मंगोलिया के बुद न्यामदोरज और एंखखुसलेन गानबातर को भी हराया। ग्रुप बी में उनका दक्षिण कोरिया के किम योन-ह्वा और जैक्यू पार्क के खिलाफ मुकाबला भी निर्धारित था।

तैराकी में श्रीहरि नटराज ने पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में जगह बनाई, जबकि ऋषभ दास रिजर्व में हैं।

मणि आकाश और गितेश शाह पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में जगह नहीं बना सके। धनुष सुरेश भी पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक के फाइनल में नहीं पहुंच सके।

वुशु में न्येमान वांगसू महिला चांगक्वान फाइनल में 15वें स्थान पर रहीं। टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम ने ग्रुप एफ के मुकाबले में पाकिस्तान को 3-0 से हराया।

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,156फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें