29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमराजनीतिUP Assembly election: 2022 की ये जीत 2024 का रास्ता खोलेगी

UP Assembly election: 2022 की ये जीत 2024 का रास्ता खोलेगी

बीजेपी का खास जोर इस बार पूर्वांचल पर

Google News Follow

UP Assembly polls 2022 की तैयारियों को लेकर दिल्ली में  भाजपा की बैठक हुई, बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, राधा मोहन सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, सुनील बंसल आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि इसमें चुनावी रणनीति और कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। गृहमंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रमों को लेकर बातचीत हुई। बूथ अध्यक्षों की बैठक में क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त किए हैं, जिसमें गोरखपुर और कानपुर- जेपी नड्डा, काशी और अवध- राजनाथ सिंह,  बृज और पश्चिम यूपी में अमित शाह बूथ अध्यक्षों की बैठकों लेंगे। विजय संकल्प यात्राओं के रूट और तारीखों पर चर्चा चल रही है। उसके प्रभारी बना दिये गए हैं और जल्द ही तारीख भी तय कर दी जाएगी। यह महत्वपूर्ण है कि बीजेपी ने राजनाथ सिंह, अमित शाह और जे पी नड्डा को अलग-अलग क्षेत्रों का प्रभारी बनाया है।

उत्तर प्रदेश में मतदाताओं से सीधे संपर्क के लिए बीजेपी रथयात्राएं निकालेगी, राज्य के चार कोनों से यह एक साथ शुरू करने की योजना है। योजना है कि हर विधानसभा क्षेत्र तक यात्रा पहुंचे.इन यात्राओं के रुट और स्वरूप के बारे में बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ यूपी बीजेपी के महत्वपूर्ण नेताओं की आज दिल्ली में बैठक हो रही है। यात्राओं में प्रदेश और केंद्र सरकार के मंत्रियों को भी शामिल किया जाएगा। यात्राओं के समापन पर लखनऊ में एक बड़ी रैली होगी जिसमें पीएम मोदी भी मौजूद रह सकते हैं।  गौरतलब है कि मिशन उत्तर प्रदेश 2022 के लिए बीजेपी पूरी तैयारी में जुटी हुई है। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने राज्‍य के दौरे शुरू कर दिए है। बीजेपी का खास जोर इस बार पूर्वांचल पर है। दिग्‍गज भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी यूपी यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को 300 प्लस का मंत्र दिया है। अगले आम चुनाव का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में जीत “2024 के लिए द्वार खोलेगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें