24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियापठानकोट सैन्य छावनी के गेट पर ग्रेनेड से हमला, जिले में बढ़ी...

पठानकोट सैन्य छावनी के गेट पर ग्रेनेड से हमला, जिले में बढ़ी चौकसी, अलर्ट

Google News Follow

पठानकोट सैन्य छावनी पर अज्ञात बाइक सवारों ने बीती रात ग्रेनेड से फेंके। इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, इस मामले से जुड़े सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पठानकोट के काठ वाला पुल से धीरा जाने वाले मार्ग में सटे सैनिक छावनी के त्रिवेणी फाटक पर रविवार की देर रात लगभग एक बजे अज्ञात बाइक सवारों ने ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड फेंके जाने बाद जोरदार धमाका हुआ। हालांकि इस हमले में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान गेट पर सुरक्षा में तैनात जवान ग्रेनेड  से अधिक दूरी पर खड़े थे। जिसे कोई अनहोनी नहीं हुई।

हालांकि, बाइक सवार किधर से आये और किधर गए इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। वहीं धमाके की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। इस घटना का खुद एसएसपी ने निरिक्षण किया। पुलिस अब उन बाइक सवारों को ढूंढने और किस दिशा से आये थे और किधर गए इस संबंध में जानकारी जुटा रही है। इसके लिए पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों का सहारा ले रही है।

सैन्य जवान भी बाइक सवारों की संख्या और उनके आने जाने की जानकारी देने में असमर्थता जता रहे हैं। पुलिस जानना चाहती है ग्रेनेड फेंकने वाले कितने लोग थे, और किधर से आये थे। इसके अलावा इस घटना को अंजाम देने के बाद किस दिशा में भागे। बताया जा रहा जिले के सभी नाको की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही चेकिंग तेज कर दी गई है।

ये भी पढ़ें 

PM मोदी अमेरिका में लोकतंत्र’ पर होने वाले शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल!

सर्वे रिपोर्ट: मेरठ देश का सबसे तेजी से विकसित होने वाला शहर 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें