29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र सरकार सिर्फ मुखौटा, असली हीरो तो अनिल देशमुख: CBI    ...

महाराष्ट्र सरकार सिर्फ मुखौटा, असली हीरो तो अनिल देशमुख: CBI         

Google News Follow

सीबीआई ने बॉम्बे हाई कोर्ट में मंगलवार को कहा कि प्रदेश के मुख्य सचिव सीताराम कुंते और डीजीपी संजय पांडे के खिलाफ जारी समन को निरस्त करने के लिए कोर्ट में राज्य सरकार द्वारा जो याचिका दायर की गई थी उसने पीछे अनिल देशमुख हैं। सीबीआई ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार केवल एक मुखौटा है। असली हीरो तो अनिल देशमुख हैं।

सीबीआई की ओर से यह बात एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अमन लेखी ने कोर्ट में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कुंते और संजय पांडे को जारी समन के विरोध में कोर्ट में जो याचिका दायर की गई थी, वह केवल एजेंसी की जांच को भटकाने के लिए दायर की गई थी।

सीबीआई वकील ने कहा कि एजेंसी इस संबंध में सबूत जुटा लिए थे। आगे कहा गया कि जब अनिल देशमुख गृहमंत्री थे तब राज्य पुलिस एस्टेबिलिसमेंट बोर्ड के द्वारा ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए की गई कई सिफारिशों को ख़ारिज कर दिया गया था। अमन लेखी ने कहा कि इससे जुड़े हमने कई सबूत जुटा लिए थे। जिसमें कई सिफारिशों को मंजूर नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि कई फैसलों में बदलाव हुए और बिना बोर्ड की जानकारी के ट्रांसफर और पोस्टिंग की गई। सीबीआई ने कहा कि इस मामले में देशमुख की बड़ी भूमिका नजर आती है।

‘भगोड़ा’ परमबीर सिंह की बढ़ी मुसीबतें: जुहू में फ़्लैट पर चिपकाया नोटिस

CM राहत कोष से सिर्फ 25 प्रतिशत ही हुआ खर्च  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें