31 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमबॉलीवुडनिक के बाद प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड के इस अभिनेता पर आया...

निक के बाद प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड के इस अभिनेता पर आया ‘दिल’   

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आजकल चर्चा में हैं। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के अपने अकाउंट से प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति का सरनेम हटा दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया में यह खबर फ़ैल गई कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोन्स से तलाक ले रही है। अब देसी गर्ल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस खबर का खंडन भी किया है। वहीं, प्रियंका ने खुलासा किया है कि अगर कोई निक से चुरा सकता है तो वह थॉर के अभिनेता हेम्सवर्थ।

हाल ही में प्रियंका ने इस संबंध में अपनी बात रखी है उन्होंने कहा कि मै जब निक से शादी की तो लोग हैरान हो गए। सब ने कहा कि यह सब पब्लिसिटी स्टंट है। उन्होंने बताया कि उन्हें यह भी पता नहीं था कि निक कितने फेमस हैं। उन्होंने बताया कि निक से मुलाकात के बाद हमारी आपसी समझ अच्छी थी। इसलिए हमने शादी का निर्णय लिया। बता दें कि 2018 में निक जोन्स से प्रियंका चोपड़ा ने राजस्थान में शादी की थी। उनकी शादी हिन्दू और ईसाई रीतिरिवाज़ से हुई।

इस दौरान प्रियंका ने यह भी कहा कि वह केवल निक से शादी करना चाहती थीं और किसी से नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि निक के अलावा थॉर के अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ ही निक से उन्हें चुरा सकते हैं। मालूम ही हेम्सवर्थ शादीशुदा हैं।हेम्सवर्थ के प्रति लड़कियों में बड़ा क्रेज है।हालांकि प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा ने तलाक से जुडी खबरों को झूठा बताया है बताया जा रहा है कि फिलहाल दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी से काफी खुश हैं।

ये भी पढ़ें 

‘कमला पसंद’ को BIG B ने भेजा नोटिस, कहा- बंद करें मेरा विज्ञापन  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें