28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअब लोकल ट्रेन का टिकट पाना हुआ आसान

अब लोकल ट्रेन का टिकट पाना हुआ आसान

ऑनलाइन मिल सकेगा टिकट-सीजन पास

Google News Follow

मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन का टिकट हासिल करना अब और आसान हो गया है।यूटीएस मोबाइल एप को यूनिवर्सल पास से लिंक कर दिया गया है। इससे अब कोरोनारोधी टिकाकी दोनों डोज लेने वाले आसानी से लोकल ट्रेन के टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने बताया कि यूटीएस मोबाइल ऐप और यूनिवर्सल पास को  लिंक करने से यात्री बिना किसी परेशानी के अपने टिकट प्राप्त कर सकेंगे। कोई भी व्यक्ति जो वैक्सीन के दोनों डोज़ ले चुके हैं और दूसरे डोज़ के बाद 14 दिन बीत चुके हैं, उसे राज्य सरकार का यूनिवर्सल पास लेना होता है, जो राज्य सरकार के पोर्टल द्वारा वैक्सीन की स्थिति के उचित सत्यापन के बाद जारी किया गया है। यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए टिकट काउंटर पर यूनिवर्सल पास दिखाना होगा।

अब यूनिवर्सल पास जारी करने वाले राज्य सरकार के पोर्टल को रेलवे यूटीएस मोबाइल ऐप से जोड़ा गया है, जिसमें उपरोक्त श्रेणी के यात्री काउंटर पर जाए बिना टिकट खरीद सकते हैं। इस ऐप के जरिए यात्रा और सीजन दोनों टिकट जारी किए जा सकते हैं। सीजन टिकटों का नवीनीकरण भी संभव है। यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये भी पढ़ें 

समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव ने हाई कोर्ट के इस आदेश को दी चुनौती  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें