29.7 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमदेश दुनियाहबीबगंज के बाद अब पातालपानी स्टेशन का नाम बदला 

हबीबगंज के बाद अब पातालपानी स्टेशन का नाम बदला 

आदिवासी टंट्या भील के नाम पर होगा स्टेशन का नाम 

Google News Follow

शिवराज सिंह चौहान ने एक और स्टेशन का नाम बदल दिया है। उन्होंने पातालपानी स्टेशन का नाम बदलकर टंट्या भील करने का ऐलान किया है। इससे पहले  शिवराज सरकार की अनुशंसा पर हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति स्टेशन रखा गया। जिसका उद्घाटन पीएम मोदी ने किया।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा बड़ौदा अहिर गौरव यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर की। उन्होंने बताया कि इस संबंध रेल मंत्रालय प्रस्ताव भेजा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने  इंदौर  के एक चौराहा  और आईएसबीटी  का भी नाम टंट्या भील के नाम पर करने की घोषणा की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल एक खानदान को ही उपकृत किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी यूनिवर्सिटी बनाई भी तो उसका नाम इंदिरा गांधी के नाम पर रख दिया।  उन्होंने कहा कि कभी बिरसा मुंडा टंट्या भील के बारे में  इतिहास में नहीं पढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो गलती की है उसे बीजेपी सुधरेगी।
उन्होंने बताया कि टंट्या मामा भील की गौरव  यात्रा चार दिसम्बर को पातालपानी पहुंचेगी।इस दौरान टंट्या भील के बारे में  जगह जगह जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि टंट्या भील ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई थी। लेकिन साजिश कर उन्हें अंग्रेजो ने पकड़ लिया। जबकि उन्हें जबलपुर में फांसी दी गई।
ये भी पढ़ें 

MP: मिंटो हॉल का नाम बदला, कुशाभाऊ ठाकरे नाम से मिली नई पहचान      

देश में दो तरह के हिन्दू … मीरा कुमार के इस बयान से हो सकता है विवाद ! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें