27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र में तार-तार हो गई है कानून व्यवस्था: चित्रा वाघ

महाराष्ट्र में तार-तार हो गई है कानून व्यवस्था: चित्रा वाघ

कुर्ला में महिला के साथ रेप के बाद हत्या  

Google News Follow

शहर के कुर्ला इलाके में एक महिला के बलात्कार के बाद हत्या की घटना पर भाजपा ने सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने कहा कि कुर्ला में हुई दुष्कर्म की इस घटना ने महानगर में महिलाओं की सुरक्षा की पोल खोल दी है। शहर के निर्जन स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। साकीनाका की घटना के बाद भी स्थिति नहीं बदली और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं जारी हैं।

कुर्ला में एक खाली रिहायशी इमारत में 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की शाम 13 मंजिला इमारत की छत पर महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। एक अधिकारी ने कहा कि कुछ लड़के एक वीडियो शूट करने के लिए इमारत की छत पर गए थे, तब उन्होंने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने कहा कि विनोबा भावे नगर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम से पता चला कि हत्या से पहले महिला का यौन उत्पीड़न किया गया था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। इस बीच, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रणय अशोक ने कहा कि मामले की जांच के लिए पड़ोसी थानों से विशेष टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पीड़िता की पहचान की भी कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें 

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने चार माह से पत्नी को नहीं दिया गुजारा भत्ता

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वेरिएंट मिलने से महाराष्ट्र सरकार सतर्क 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें