29 C
Mumbai
Tuesday, August 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वेरिएंट मिलने से महाराष्ट्र सरकार सतर्क 

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वेरिएंट मिलने से महाराष्ट्र सरकार सतर्क 

Google News Follow

Related

दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के एक नए वेरिएंट के सामने आने के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार सतर्क हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका से आने वाली फ्लाइट को रोकने के लिए केंद्र से मांग की गई है। इस बीच नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों की बैठक लेकर मेडिकल मशीनरी को मुस्तैद रहने को कहा है। जबकि मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने शनिवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका से शहर में आने वाले सभी यात्रियों को क्वारंटाइन में रहना होगा।

 उन्होंने बताया कि इन यात्रियों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे जाएंगे। पेडनेकर ने कहा कि यह निर्णय दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के नए स्वरूप ओमिक्रोन के सामने आने के बाद लिया गया क्योंकि इस स्वरूप के अधिक संक्रामक होने की आशंकाएं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ विदेशों में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है इसलिए बाहर से आने वाले लोगों को जीनोम जांच से गुजरना होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की पिछली लहर पर नियंत्रण में आई कठिनाई के अनुभवों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि वायरस के नए स्वरूप से प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के लिए भी इस तरह के प्रतिबंध लागू हो सकते हैं। इस सप्ताह कोविड-19 के नए स्वरूप B.1.1.529 का पता दक्षिण अफ्रीका में चला और शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे ‘ चिंता वाला वेरिएंट’ करार दिया। इसे ओमिक्रोन नाम दिया गया है। इस बीच मुंबई मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए संस्थात्मक क्वारंटाइन अनिवार्य किया गया है। उन्हें किसी भी हालत में घऱ में क्वारंटाइन होने की अनुमति नहीं मिलेगी।

ये भी पढ़ें

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने चार माह से पत्नी को नहीं दिया गुजारा भत्ता

मुझे फंसाने की हो रही कोशिश, अमित शाह से करूंगा शिकायत: मलिक

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,677फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें