30.1 C
Mumbai
Sunday, June 21, 2026
होमदेश दुनियाओमीक्रॉन के लक्षण डेल्टा वेरिएंट से क्यों हैं अलग, जानिए 

ओमीक्रॉन के लक्षण डेल्टा वेरिएंट से क्यों हैं अलग, जानिए 

Google News Follow

Related

साउथ अफ्रीका मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉक्टर एंजेलिक कोएत्जी ने गुरुवार को बताया कि ओमीक्रॉन वेरिएंट के लक्षण हल्के होते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अन्य कोरोना वेरिएंट की तरह ओमीक्रॉन के मरीज की गंध और स्वाद नहीं जाता है।बता दें कि डेल्टा वेरिएंट या अन्य कोरोना के वेरिएंट के मरीज का स्वाद और गंध चला जाता था।

उन्होंने कहा कि अगर आप जानना चाहते हैं कि ओमीक्रॉन क्या है तो आप पीसीआर करा सकते हैं। लेकिन इसके लक्षण बता सकते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ”डेल्टा वेरिएंट में मरीज को गंध नहीं आती है और स्वाद चला जाता है। उन्होंने आगे कहा कि डेल्टा के मरीज की नाक बंद हो जाती है, बुखार रहता है, प्लस रेट बढ़ जाता है, जबकि ओमीक्रॉन वेरिएंट में ऐसे लक्षण नहीं पाए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि ओमीक्रॉन में ऑक्सीजन सामान्य रहता है। कोई गंध नहीं जाती है, साथ गले में खराश होती है और मरीज अच्छा महसूस नहीं करता है। मालूम हो कि  भारत में भी नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। कर्नाटक में दक्षिण अफ्रीका से आये दो लोग ओमीक्रॉन से संक्रमित पाए गए हैं। एक मरीज की उम्र 64 साल तथा दूसरे 46 साल बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

भारत में OMICRON की इंट्री, कर्नाटक में मिले दो मरीज  

केशव मौर्य का विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब, ”मथुरा की तैयारी” चुनावी मुद्दा नहीं, पर….  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,304फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें