32 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमंत्री नवाब मलिक को हाईकोर्ट की नोटिस

मंत्री नवाब मलिक को हाईकोर्ट की नोटिस

वानऱखेडे मानहानि मामले में आश्वासन का पालन न करने से कोर्ट नाराज   

Google News Follow

एनसीबी के जोनल डाईरेक्टर समीर वानखेडे के पिता ज्ञानदेव वानखेडे द्वारा राज्य के अल्पसंख्यक कल्य़ाण मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर मानहानि मामले में हाईकोर्ट ने मलिक को नोटिस जारी किया है। पिछले दिनों मलिक ने अदालत को आश्वासन दिया था कि इस मुकदमे के निपटारे तक वे वानखेडे परिवार के खिलाफ कोई बयान नहीं देंगे पर वानखेडे के वकील ने अदालत से कहा कि मलिक ने बीते 3 दिसंबर को फिर  समीर वानखेडे के खिलाफ टिप्पणी की। यह बात जानने के बाद हाईकोर्ट ने मलिक को नोटिस जारी करते हुए पूछा कि क्यों न आप को अदालत की मानहानि का दोषी माना जाए।

 

इस बात को जानने के बाद खंडपीठ ने मंत्री मलिक के वकील से पूछा कि आपके मुवक्किल ने कोर्ट को आश्वासन मंत्री के तौर पर दिया था या फिर व्यक्तिगत रुप से, हम अभी मंत्री को कोर्ट में आने के लिए समन जारी करेंगे। वहीं खंडपीठ के सवालों के जवाब में मलिक के वकील ने कहा कि उन्होंने फिलहाल जो बाते कही हैं वह राकांपा के प्रवक्ता के रुप में कही थी। बाकी विषयों पर उन्हें निर्देश लेने का समय दिया जाए।

इस पर खंडपीठ ने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि मंत्री मलिक ने कोर्ट को दिए अपने आश्वासन को तोड़ा है। इसलिए हम मामले में कोई कार्रवाई करने से पहले उन्हें मामले को लेकर हलफनामा दायर करने का निर्देश देते हैं। कोर्ट ने मलिक से जानना चाहा है कि उनके खिलाफ न्यायालय की अवमाना की कार्रवाई क्यों न की जाए। खंडपीठ ने अब मामले की सुनवाई 10 दिसंबर 2021 को रखी है।

गौरतलब है कि मंत्री मलिक ने इससे पहले एनसीबी अधिकारी वानखेडे के जन्मप्रमाणपत्र को लेकर सवाल उठाया था। इसके साथ ही दावा किया था कि एनसीबी अधिकारी ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल की है। कुछ दिनों पहले मलिक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे की मां के मृत्यु प्रमाणपत्र को लेकर सवाल उठाए थे। यही नहीं मलिक ने एनसीबी अधिकारी के पिता का नाम ज्ञानदेव होने की बजाय दाऊद होने का दावा किया था। मानहानि के दावे में ज्ञानदेव ने सवा करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग की है और मलिक को उनके परिवार के बारे में मीडिया व सोशल मीडिया में बोलने से रोकने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें

OBC आरक्षित सीटों पर चुनाव स्थगित

देशभर में ओमीक्रॉन के 23 मरीज, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें