29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटOBC आरक्षित सीटों पर चुनाव स्थगित

OBC आरक्षित सीटों पर चुनाव स्थगित

 सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर

Google News Follow
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार जिला परिषद व स्थानीय निकाय की पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों पर 21 दिसंबर 2021 को होने वाले स्थानीय निकायों के उपचुनाव स्थगित कर दिया गया है। राज्य चुनाव आयुक्त यूपीएस मदन ने मंगलवार को बताया कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार राज्य में 106 नगर पंचायतों, भंडारा और गोंदिया जिला परिषद के तहत आने वाली 15 पंचायत समितियों के लिए आम चुनाव 21 दिसंबर, 2021 को होंगे।

 
 4 महानगरपालिकाओं की 4 रिक्त सीट
 4 महानगरपालिकाओं की 4 रिक्त सीटों और 4,554 ग्राम पंचायतों में 7,130  सीटों के लिए उपचुनाव घोषित किए गए हैं। इस बीच  सुप्रीम कोर्ट के 6 दिसंबर, 2021 के आदेश के बाद,  इन सभी स्थानीय निकायों की ओबीसी आरक्षित सीटों के लिए चुनाव स्थगित कर दिया गया है।  हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य सीटों के लिए चुनाव पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। पिछड़े वर्ग की सीटों के लिए स्थगित चुनाव के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के अगले आदेश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  मदन ने कहा।
 

ओबीसी की इन सीटों पर चुनाव नहीं
– भंडारा व गोंदिया जिला परिषद – 23 सीटें ( कुल सीटें 105)
– भंडारा व गोंदिया की 15 पंचायत समितियों में 45 सीटें (कुल सीटें 210)
– राज्य की 106 नगर पंचायतों में 344 सीटें (कुल सीटें  1,802)
– 4 मनपा के उपचुनाव में 1 सीट (कुल सीटें 4)

ये भी पढ़ें

40 वें दिन भी एसटी हड़ताल जारी

देशभर में ओमीक्रॉन के 23 मरीज, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें