27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेट40 वें दिन भी एसटी हड़ताल जारी

40 वें दिन भी एसटी हड़ताल जारी

Google News Follow

राज्य सरकार की कोशिशों और दबाव के बावजूद सरकारी परिवहन सेवा  एसटी कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 40 वें दिन भी जारी रही। वेतन बढ़ोतरी की घोषणा के बावजूद यह हड़ताल खत्म नहीं पा रही है। राज्य के 250 डिपो में से 78 में बस परिचालन सेवा बहाल हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एमएसआरटीसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को निगम ने कुल 16,000 वाहनों में से 1,700 बसों का परिचालन किया। हड़ताल पिछले महीने दीपावली के बाद से तेज हो गई थी। एमएसआरटीसी के ज्यादातर कर्मचारी अपनी मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और वह निगम के राज्य सरकार में विलय की मांग पर अड़े हुए हैं।कर्मचारियों ने 28 अक्टूबर को हड़ताल शुरू की थी और पिछले महीने अपनी हड़ताल तेज कर दी। तब से ज्यादातर बस डिपो बंद हैं जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

एमएसआरटीसी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बस परिचालन सेवा 250 डिपो में से 78 में शुरू हो गई।’’ एमएसआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार राज्य के स्वामित्व वाले निगम ने हड़ताल के कारण अब तक 9,625 स्थायी कर्मचारियों को और 1,990 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को निलंबित किया है।

ये भी पढ़ें

निलंबित 12 भाजपा विधायकों की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट  

ऑटिज्म पीड़ित बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा शनय केंद्र 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें