26 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमदेश दुनियाचार धाम परियोजना को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी     

चार धाम परियोजना को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी     

Google News Follow
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी चार धाम परियोजना के मामले में बड़ी राहत दी है। सीपरी, कोर्ट ने आल वेदर राजमार्ग परियोजना की चौड़ाई बढ़ाने और उसे डबल लेन करने की अनुमति दे दी है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर भारतीय सेना की चीन से सटी सीमाओं तक पहुँच आसान हो जाएगी। बता दें कि चीन और भारत सीमा पर लगातार विवाद बना हुआ है जिसको देखते सरकार ने सीमाओं पर सेनाओं की पहुँच को आसान बनाने में जुटी हुई है।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सड़क की चौड़ाई और डबल लेन करने में कोई दुर्भावना नहीं है।कोर्ट ने इस परियोजना की निगरानी के लिए एक निरीक्षक समिति गठित की है। जो कोर्ट को सीधा रिपोर्ट करेगी। इसके आलावा कोर्ट ने रक्षा मंत्रालय, उत्तराखंड सरकार, सड़क परिवहन मंत्रालय के साथ जिलाधिकारियों से कहा कि निगरानी समिति का सहयोग करें। निगरानी समिति का नेतृत्व पूर्व न्यायमूर्ति एसके सीकरी करेंगे।
बता से कि केंद्र सरकार ने चार धाम परियोजना के निर्माण के पीछे का उदेद्श्य यमुनोत्री गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ को हर मौसम में जोड़े रखना है। बताया जा रहा है कि 900 किमी लंबी परियोजना को बनाने में लगभग 12 हजार करोड़ खर्च होंगे। परियोजना के तहत सडकों की  चौड़ाई दस मीटर तय की गई है। इसके किये केंद्र सरकार ने कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। जिसके तहत मांग की गई थी कि अपने पिछले आदेश में संशोधन करे।

ये भी पढ़ें 

कॉमेडी कराना है तो दिग्विजय सिंह राहुल गांधी को बुला लें!

5 राज्यों में जल्द बज सकती है चुनाव की रणभेरी, आयोग ने शुरू की तैयारी   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें