32.2 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाकॉमेडी कराना है तो दिग्विजय सिंह राहुल गांधी को बुला लें!

कॉमेडी कराना है तो दिग्विजय सिंह राहुल गांधी को बुला लें!

Google News Follow
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लिया है।  मिश्रा ने ने कहा है कि अगर दिग्विजय सिंह को भोपाल में कॉमेडी कार्यक्रम करना है तो राहुल गांधी को बुला लें। उन्होंने कहा कि देवताओं का अपमान करने वालों की जगह जेल है। किसी को भी भावनाओं को आहत करने के लिए छूट नहीं दी जाएगी।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को एक ट्वीट कर स्टैंडअप  कॉमेडियन  कुणाल कामरा और मुनव्वर फारुकी को भोपाल में कॉमेडी शो के लिए निमंत्रण दिया था। उन्होंने कहा था कि कॉमेडी शो का नाम दिग्विजय सिंह होगा और आइये भोपाल में शो करिये आप लोगों की सभी शर्तें मंजूर है।
अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर दिग्विजय सिंह को कॉमेडी करानी है तो जो आलू से सोना बनाते हैं ,उन्हें बुला लें। पूंजीपति को पूजापति कहते हैं, उन्हें बुला लें। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में देवी देवताओं का अपमान करने वाला कोई शो नहीं होगा। उनकी जगह जेल है। मिश्रा ने कहा कि हम  मध्य प्रदेश में किसी भी कीमत पर कोई कॉमेडी शो नहीं होने देंगे।
इसके अलावा नगरीय विकास तथा विकास आवास मंत्री भूपेंद्र भी कहा कि अगर दिग्विजय सिंह को कॉमेडी ही करना  है तो राहुल गांधी को बुला लें वे क्या काम कॉमेडी करते हैं।
ये भी पढ़ें 

5 राज्यों में जल्द बज सकती है चुनाव की रणभेरी, आयोग ने शुरू की तैयारी   

दिल्ली में ओमीक्रॉन के और चार केस  

पीएम मोदी और सीएम योगी में गजब की बॉन्डिंग! क्या है मायने?  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें