29 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026
होमदेश दुनियाUP को चुनावी पिच के लिए तैयार कर रहे पीएम, दस दिनों...

UP को चुनावी पिच के लिए तैयार कर रहे पीएम, दस दिनों में करेंगे 4 दौरा 

प्रधानमंत्री शनिवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे शिलान्यास  

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। बताया जा रहा है कि 36,230 करोड़ रुपये की लागत से बने इस छह लेन वाले एक्सप्रेस वे को उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे है। देखा जाए तो पीएम मोदी पिछले दो माह से लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं एक बाद एक परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी अगले कुछ दिनों में चार बार उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।

मेरठ के बिजौली गांव के पास से शुरू होकर एक्सप्रेस-वे प्रयागराज के जुदापुर दांडू गांव के पास तक जाएगा। एक्सप्रेस वे के बेहतर नेटवर्क और इंटरकनेक्टिविटी से उत्तर प्रदेश का हर छोर लखनऊ और दिल्ली से जुड़ जाएगा। पीएम मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखने का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शाहजहांपुर से रेलवे ग्राउंड रौजा में शुरू होगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 8 सप्ताह में 6 बार पूर्वांचल का दौरा कर चुके हैं। अब अगले कुछ दिनों में एक बार फिर उत्तर प्रदेश को चुनावी रंग में रंगने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि दस दिन में 4 बार उत्तर प्रदेश का दौरा करने वाले है। जबकि आज यानी शनिवार को शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे। 21 तारीख को प्रयागराज में भी एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा 23 दिसंबर को वाराणसी में मेयरों को संबोधित करेंगे। वहीं, 28 दिसंबर को कानपुर में जनसभा को सम्बोधित करने वाले है।

ये भी पढ़ें

जन विश्वास यात्रा से BJP विरोधियों को देगी मात, कल UP में जुटेंगे दिग्गज      

दिल्ली में OMICRON के केस बढ़े, नए साल के जश्न से बचने की सलाह

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें