31 C
Mumbai
Wednesday, November 11, 2026
होमदेश दुनियाजन विश्वास यात्रा से BJP विरोधियों को देगी मात, कल UP में जुटेंगे...

जन विश्वास यात्रा से BJP विरोधियों को देगी मात, कल UP में जुटेंगे दिग्गज      

Google News Follow

बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को उत्तर प्रदेश के छह विधानसभा क्षेत्रों से एक साथ जन विश्वास यात्रा शुरू करने की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है। शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा यूपी महासचिव-संगठन सुनील बंसल के नेतृत्व में हुई बैठक में यात्रा को अंतिम रूप दिया गया। बताया जा रहा है कि इस यात्रा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। सीएम चौहान बलिया में यात्रा की शुरुआत करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अंबेडकर नगर से यात्रा की शुरुआत करेंगे और यात्रा लखनऊ पहुंचने से पहले 11 जिलों को कवर करेगी। यात्रा में नड्डा के अलावा बीजेपी के यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, संजीव बाल्यान और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ, पश्चिमी यूपी के बिजनौर में यात्रा शुरू करेंगे और यात्रा पूरे पश्चिमी यूपी को कवर करने के बाद रामपुर में समाप्त होगी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक और यात्रा का नेतृत्व करेंगी, जो जौनपुर से शुरू होकर 11 जिलों से होकर अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी में समाप्त होगी। ईरानी के साथ, राज्य के मंत्री ब्रजेश पाठक और स्वामी प्रसाद मौर्य भी यात्रा का हिस्सा होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यात्रा की शुरुआत मथुरा के गोवर्धन से करेंगे और यात्रा पीलीभीत में खत्म होगी. लॉन्च कार्यक्रम में सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय भी होंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बलिया से यात्रा का नेतृत्व करेंगे, जो मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर से होते हुए बस्ती में समाप्त होगी।

ये भी पढ़ें 

फडणवीस का TMC-AAP पर तंज, कुछ पार्टियां गोवा में प्रयोग करना चाहती हैं 

कांग्रेस नेता के ‘रेप’ वाले बयान पर भड़की स्मृति ईरानी, कहा- करो बर्खास्त 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें