27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026
होमदेश दुनियापाक मंदिर में तोड़फोड़ पर भड़के क्रिकेटर दानिश कनेरिया  

पाक मंदिर में तोड़फोड़ पर भड़के क्रिकेटर दानिश कनेरिया  

इमरान खान से की कार्रवाई की मांग 

Google News Follow

Related

पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने हिन्दुओं के मंदिरों को कट्टरपंथियों द्वारा निशाना बनाये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक ट्वीट कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अपील की है कि वे इस मामले में कार्रवाई करने का आदेश दें और मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
डेनिश कनेरिया ने सोशल मीडिया कू पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है, बीच कराची में मंदिरों पर हमला हुआ है। धार्मिक स्वतंत्रता से समझौता नहीं किया जा सकता है। इससे पाकिस्तान की बदनामी होती है। मै पीएम इमरान खान से कार्रवाई करने की अपील करता हूं।
गौरतलब है कि सोमवार को कराची के नारायणपुर इलाके के नारायण मंदिर में देवी देवताओं की रखी मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया था। इस घटना में शामिल एक आरोपी को मुहम्मद वलीद शब्बीर को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक हथौड़ा से मंदिर की प्रतिमा तोड़ दी थी। जिसके बाद इस आरोपी को पकड लिया गया था और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था।वहीं एक अन्य घटना में पाकिस्तान के सिंध में हिन्दू महिला को जबरन घसीटते हुए ले जाया जा रहा  है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान में हिन्दुओं पर अत्याचार, सरेआम महिला का किया अपहरण   

झारखंड विधानसभा में मॉब लिंचिंग विधेयक पास, मुस्लिमों ने मनाया जश्न  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,949फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें