29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियादिनेश प्रताप सिंह का अखिलेश पर तंज, फ्रांस प्रेम पर उठाए सवाल!

दिनेश प्रताप सिंह का अखिलेश पर तंज, फ्रांस प्रेम पर उठाए सवाल!

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि विजयादशमी का पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बाजारों में रौनक है और लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही है।

Google News Follow

भाजपा प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। विजयादशमी के पर्व, फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करने को लेकर उन्होंने अखिलेश यादव की आलोचना की। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रावण के रूप में दिखाने वाले एआई से बनाए गए वीडियो पर भी भाजपा प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया दी और सपा प्रमुख पर निशाना साधा।

​दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि विजयादशमी का पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बाजारों में रौनक है और लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर किसी के चेहरे से खुशी गायब है, तो वह अखिलेश यादव हैं।

अखिलेश यादव को भगवान राम के नाम से परेशानी होती है। सपा प्रमुख ने अपने कार्यकाल में मंदिर निर्माण के रास्ते में बाधाएं डालने की कोशिश की थी। भाजपा प्रवक्ता ने मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में कारसेवकों पर गोली चलवाने, कांवड़ यात्रा और शिव यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध लगाने का भी आरोप लगाया।

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जब देशभर में भगवान श्रीराम के जयकारे लग रहे हैं और रावण दहन की तैयारियां हो रही हैं, तब अखिलेश यादव के चेहरे पर खुशी न दिखने की बात कही जा रही है। उन्होंने सपा प्रमुख पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी की बची-खुची राजनीतिक ताकत भी खत्म कर देगी।

अखिलेश यादव की ओर से फ्रांस में जारी प्रदर्शनों का उल्लेख किए जाने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सपा प्रमुख अब भारत के बजाय फ्रांस की घटनाओं का हवाला दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को राहुल गांधी और फ्रांस से प्रेरणा मिल रही है।

सिंह ने कहा कि भारत अराजकता से नहीं, बल्कि संविधान से चलता है और देश किसी दूसरे मुल्क के इशारे पर काम नहीं करता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि वह जनता के समर्थन से प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने आगे कहा कि जनता का समर्थन आगे भी मोदी के साथ रहेगा और उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।

मुख्यमंत्री योगी को रावण के रूप में दिखाने वाले एआई से तैयार वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आने के साथ अखिलेश यादव की निराशा बढ़ रही है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के शासनकाल पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान माफिया तत्वों को संरक्षण दिया गया और महिलाओं, दलितों और पिछड़े वर्गों का अपमान हुआ। जिन लोगों पर अपने शासनकाल में ऐसी शक्तियों को बढ़ावा देने के आरोप हैं, वे अब दूसरों को रावण के रूप में दिखा रहे हैं।

दिनेश प्रताप सिंह ने आगे कहा कि लोकतंत्र में नेताओं के कामकाज का फैसला जनता करती है। 2017 से समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं को जनता के फैसले का सामना करना पड़ रहा है और 2027 में मतदाता पार्टी को फिर जवाब देंगे।​ 

यह भी पढ़ें-

देहरादून में देश का सबसे ऊंचा 181 फीट का रावण दहन होगा

विजयदशमी पर सोने की कीमत बढ़ी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें