27.9 C
Mumbai
Tuesday, June 23, 2026
होमक्राईमनामालुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट, 2 की मौत 5 घायल

लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट, 2 की मौत 5 घायल

Google News Follow

Related

पंजाब के लुधियाना कोर्ट की दूसरी मंजिल में ब्लास्ट होने पर 2 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5 लोगों के घायल होने की खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने इमारत को खाली करा दी है। पुलिस अन्य जगहों पर भी जांच कर रही है कि कहीं और जगह तो बम नहीं रखा गया है। हालांकि, अभी पता नहीं चल पाया है कि आखिर यह धमाका कैसे हुआ।

बताया जा रहा है कि, उपायुक्त के आदेश पर जिले की सभी सरकारी इमारतों को  खाली करा लिया गया। और उनकी गहन जांच की जा रही है। ख़बरों में कहा गया है कि गुरुवार को रेप के मामले विधायक सिमरजीत सिंह बैंस सहित अन्य की पेशी होने वाली थी। बताया जा रहा है कि सुबह तक सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन दोपहर बाद इमारत की दूसरी मंजिल पर जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद इमारत में धुएं का गुबार फ़ैल गया और चारों तरफ अफरातफरी मच गई।

इस घटना के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक ट्वीट कर गहरा शोक जताया है। घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुःख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि पंजाब पुलिस को इस मामले को गहराई से छानबीन करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें 

कांग्रेस को रावत की नसीहत, BJP की तकनीक अपनाकर राहुल बन सकते हैं…     

कोलकाता नगर निगम चुनाव: मतदान केंद्र के सामने फेंके गए बम

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,288फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें