29 C
Mumbai
Sunday, September 27, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटआदित्य ठाकरे को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार    

आदित्य ठाकरे को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार    

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
बेंगलुरु के एक 34 वर्षीय युवक द्वारा आदित्य ठाकरे को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली थी। इस घटना की जानकारी शिवसेना विधायक सुनील प्रभु ने महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार को दी और उन्होंने राज्य सरकार से इस तरह के खतरों से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। आरोपी को 18 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया है और उसे तीन दिनों के लिए मुंबई पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है।

गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि आरोपी कर्नाटक का रहने वाला है और उसका नाम जयसिंह बजरंग सिंह राजपूत था। धमकी देने के बाद आरोपी को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया।इसके बाद उसे अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश के सामने पेश किया गया और ट्रांजिट डिमांड पर मुंबई लाया गया। फिलहाल 3 दिनों के लिए मुंबई पुलिस की रिमांड पर है।

पाटिल ने कहा कि इस घटना जांच पड़ताल के बाद एक राज्य स्तरीय एसआईटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे खतरों से निपटने के लिए एक व्यापक नीति बनाई जाएगी। रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी ने 8 दिसंबर को व्हाट्सएप भेजने से पहले आदित्य ठाकरे को फोन करने की कोशिश की थी। बताया गया कि व्हाट्सएप पर आरोपी ने जो मैसेज भेजा था जान से मारने की धमकी दी गई थी।

ये भी पढ़ें 

महाराष्ट्र में सांसद-विधायक भी सुरक्षित नहीं

मतदान से डरी सरकार ने बदल डाला नियम

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,223फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें