26.9 C
Mumbai
Tuesday, November 10, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआखिर नागपुर में कब होगा अधिवेशन

आखिर नागपुर में कब होगा अधिवेशन

फडणवीस का सरकार से सवाल  

Google News Follow
विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्रफडणवीस ने सोमवार को सदन में कहा कि आखिर नागपुर में अधिवेशन कब होगा। उन्होंने कहा कि हर साल अधिवेशन के लिए नागपुर जाने वाले कर्मचारियों का भत्ता बढ़ाया जाना अच्छी बात है पर सरकार यह भी बताये की यह अधिवेशन होगा कब और नागपुर जाने वाले कर्मचारियों अधिकारियों को भत्ता मिलेगा कब।
गौरतलब है कि नागपुर करार के अनुसार हर साल महाराष्ट्र  विधानमंडल का शीतकालीन सत्र नागपुर में आयोजित किया जाता है पर पिछले दो सालों से ऐसा नहीं हो पा रहा है। पिछले साल कोरोना संकट के चलते और इस साल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ऑपरेशन के चलते अधिवेशन को नागपुर की बजाय मुंबई में आयोजित किया गया है। भाजपा अब बजट अधिवेशन नागपुर में आयोजित करने की मांग कर रही है। मंगलवार को मौजूद शीतकालीन सत्र के अंतिम इन बात का खुलासा होगा कि बजट सत्र कहाँ होगा।

55 साल बाद नागपुर की बजाय मुंबई में सत्र
55 साल बाद 2018 में राज्य की तत्कालिन फडणवीस सरकार ने शीतकालिन सत्र नागपुर की बजाय मुंबई में आयोजित किया था। बाद में विधानमंडल का मानसून सत्र जुलाई महिने में नागपुर में आयोजित किया गया था। हालांकि यह प्रयोग सफल नहीं रहा था। भारी बरसात से विधानभवन जलमग्न हो गया था। महाराष्ट्र विधान मंडल का शीतकालीन सत्र राज्य की उपराजधानी नागपुर में दिसंबर के महिने में होता रहा है। 1963 के बाद 2018 में पहली बार मुंबई में शीतकालीन सत्र हुआ था।

वर्ष 1963 में 9 दिसंबर से 20 दिसंबर तक मुंबई में शीतकालीन सत्र चला था। कोरोना संकट के चलते वर्ष 2020 में भी शीतकालिन सत्र नागपुर की बजाय मुंबई में आयोजित करना पड़ा था। यह सत्र केवल दो दिनों का था। अब लगातार दूसरे साल नागपुर की बजाय मुंबई में शीतकालिन सत्र आयोजित करने का फैसला लिया गया है। इस बार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के स्वास्थ्य कारणों के चलते यह फैसला लेना पड़ा है।
ये भी पढ़ें 

भाजपा विधायक नितेश राणे को गिरफ्तार करने की तैयारी

 ‘धर्म संसद’ में  विवादित टिप्पणी, कालीचरण महाराज के पर केस दर्ज 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें