28.4 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026
होमराजनीतिअमरिंदर सिंह और बीजेपी ने सीट बंटवारे के लिए बनाया यह प्लान 

अमरिंदर सिंह और बीजेपी ने सीट बंटवारे के लिए बनाया यह प्लान 

Google News Follow

Related

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के प्रमुख सुखदेव ढींडसा ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि उनकी पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस और शिअद (एस) राज्य में चुनाव मिलकर लड़ेंगे। वहीं,बंटवारे को लेकर कहा कि मुद्दों को अंतिम रूप देने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा और साथ की  एक संयुक्त घोषणा पत्र भी तैयार किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पहले कैप्टन और बीजेपी नेताओं अमरिंदर सिंह  और ढींडसा की पार्टी के साथ चुनाव लड़ने का संकेत दिया था। सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ लंबी बैठक हुई। तीनों दल पंजाब में मिलकर चुनाव लड़ेंगे।सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि तीनों दलों के दो प्रतिनिधियों की एक समिति बनाई जाएगी जिसके बाद आने वाले एक दो दिनों में इन मुद्दों को सुलझा लिया जाएगा।  साथ ही संयुक्त घोषणा पत्र भी तैयार किया जाएगा।

बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ अपनी नहीं पार्टी बना ली है। वे बीजेपी और शिअद (एस) के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में ताल ठोंकेंगे।

ये भी पढ़ें

जालना में 12 परिवारों ने ईसाई धर्म छोड़ा, हुई ‘घर वापसी’

 ‘धर्म संसद’ में  विवादित टिप्पणी, कालीचरण महाराज पर केस दर्ज 

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें