27 C
Mumbai
Tuesday, September 22, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाजालना में 12 परिवारों ने ईसाई धर्म छोड़ा, हुई 'घर वापसी'

जालना में 12 परिवारों ने ईसाई धर्म छोड़ा, हुई ‘घर वापसी’

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

औरंगाबाद के पैठण में नाथ मंदिर में शनिवार को 53 लोगों ने ईसाई धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। जिसमें जालना जिले के मंथा में 12 परिवारों के 53 पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। पैठण के वैदिक विद्वानों ने विधि विधान से उनका धर्म परिवर्तन कराया। समारोह नाथ वंशज और धर्म जागरण के सदस्य मौके पर उपस्थिति थे। मंथा में सभी 12 परिवारों के 53 ईसाई महिलाएं और पुरुष ईसाई धर्म छोड़ने की इच्छा व्यक्त किये थे। इसके बाद पैठण की ब्राह्मण सभा इस संबंध में पहल कर उनका धर्म परिवर्तन कराया।

बताया जा रहा है कि ईसाई धर्म छोड़ने की मंशा जाहिर करने के बाद एक धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनाई गई, जिसके बाद नाथ मंदिर में शांतिब्रह्म नाथ महाराज की समाधि के सामने एक  समारोह आयोजित किया गया। जहां उनका धर्म परिवर्तन कराया गया। सभी परिवारों के हिंदू धर्म में वापसी पर उनका स्वागत किया गया। नाथवंशज रावसाहेब महाराज गोसावी, नाथवंशज रघुनाथ महाराज गोसावी (पालखीवाले) और कीर्तन महर्षि प्रफुल्लबुवा तालेगांवकर महाराज ने उनको आशीर्वाद दिया।

बताया जा रहा है कि इन 12 परिवारों के हिंदू धर्म में अपनाने के बाद मंथा तालुका के 22 अन्य ईसाई परिवारों के लगभग 65 महिला और पुरुषों ने भी ईसाई धर्म छोड़ने की मंशा जाहिर की है। इन परिवारों की इच्छा के अनुसार 5 जनवरी को पैठण के नाथ मंदिर में एक धार्मिक अवसर पर धर्म परिवर्तन समारोह का आयोजन किया जाएगा।जिसमें उनका धर्म परिवर्तन कराया जाएगा।  पैठण ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुयश शिवपुरी ने बताया कि यह धर्म परिवर्तन ब्राह्मण सभा की पहल पर होगा।

ये भी पढ़ें 

जय श्री राम’ का नारा लगाने वाले मुस्लिम युवक को सुरक्षा, मिली थीं धमकी  

मोदी सरकार के इस फैसले से मेवात में निकाह की मची होड़

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,312फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें