30.4 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमंत्री के घर धरना देने पहुंचे भाजपा सांसद गिरफ्तार

मंत्री के घर धरना देने पहुंचे भाजपा सांसद गिरफ्तार

कांदिवली पूर्व में स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने की अनुमति न दिए जाने के विरोध में खेल मंत्री सुनील केदार के घर धरना देने पहुंचे भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी

Google News Follow

महानगर के कांदिवली इलाके में बनाये गए स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने की अनुमति न दिए जाने के विरोध में खेल मंत्री सुनील केदार के घर के बाहर धरना देने पहुंचे भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान श्री शेट्टी ने कहा की कांग्रेस के मंत्री भारत रत्न का अपमान कर रहे हैं।

बता दें कि कांदीवली में स्थानीय सांसद शेट्टी द्वारा बनाये गए अटलबिहारी वाजपेयी केंद्र में लगाने के लिए अटल जी की आदमकद प्रतिमा तैयार की गई है। उनकी जयंती पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा इस प्रतिमा का अनावरण करने वाले थे पर अंतिम समय तक राज्य के खेल विभाग की तरफ से इसके लिए अनुमति नहीं मिली। जिससे प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम टालना पड़ा। प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति को लेकर भाजपा सांसद शेट्टी मंगलवार को मंत्रालय के सामने स्थित खेल मंत्री केदार के सरकारी आवास के सामने देने पहुंचे थे। पर पुलिस ने उनके समर्थकों सहित हिरासत में ले लिया।

उत्तर मुंबई के कांदिवली पूर्व में उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी के प्रयत्नों से क्रीड़ा संकुल को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई का नाम दिया गया है। अब इसी क्रीड़ा संकुल में कवि हृदय भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने हेतु पूर्ण तैयारियां हो चुकी थी। सर्व अनुमति पत्र, सर्व नियमावली, राजकीय शिष्टाचार को मानते हुए  सांसद गोपाल शेट्टी व भाजपा की टीम विधायकगण लगातार राज्य सरकार और मंत्री सुनील केदार के संपर्क में थे। पर उन्होंने अनुमति नहीं दी।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कविहृदय अटलजी ने अपनी सुंदर रचना में कहा है, “छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता” बस इन्ही शब्दो की तरह महाराष्ट्र राज्य की महा विकास आघाड़ी सरकार ने 24 दिसंबर अर्थात कार्यक्रम के एक दिवस पूर्व भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की पूर्णाकृति प्रतिमा के अनावरण की अनुमति नहीं दी। लोढ़ा ने कहा है कि प्रतिमा आज नही तो कल स्थापित होनी है, महाविकास आघाड़ी की छोटी सच का पर्दाफाश हुआ है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रतिमा स्थापित नहीं हो जाती वे कोई भी सत्कार स्वीकार नहीं करेंगे।

पश्चात मुंबई भाजपा अध्यक्ष श्री मंगल प्रभात लोढ़ा जी ने भी अपने वक्तव्य में जब तक प्रतिमा निर्माण नहीं होती तब तक कोई भी स्वागत सत्कार नहीं लेने की घोषणा की। स्थानीय विधायक और मुंबई भाजपा प्रभारी अतुल भातखलकर  ने कहा की “महाविकास आघाड़ी को समझना होगा कि कोई भी रेड सिग्नल कुछ ही क्षणों में ग्रीन होता है, अतः आज आपने अनुमति न देकर जो पाप किया है वह मुंबई की जनता भूलेगी नहीं, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी जैसे अजातशत्रु नेता की प्रतिमा तो कल सारी कानूनी कार्रवाई और अनुमति के पश्चात स्थापित हो जायेगी। परंतु आपने पुण्य कमाने का अवसर आपने गंवा दिया है। ”

ये भी पढ़ें

राज्यपाल का ‘अपमान’ महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन को आमंत्रित कर सकता है: पाटिल

वीर सावरकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है: प्रवीण दीक्षित

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें