29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियापीयूष के बाद अब पुष्पराज जैन के ठिकानों आईटी की छापेमारी    

पीयूष के बाद अब पुष्पराज जैन के ठिकानों आईटी की छापेमारी    

Google News Follow

अभी पीयूष जैन का मामला गरमाया ही था कि आयकर विभाग ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी एक और नेता और इत्र कारोबारी एमएलसी पुष्पराज जैन पम्पी और एक अन्य अयूब मियां के परिसरों पर छापेमारी की।बताया जा रहा है कि एसपी एमएलसी पुष्पराज जैन पम्पी ने पिछले महीने ‘समाजवादी परफ्यूम लॉन्च किया था।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार को परफ्यूम कारोबारी और समाजवादी पार्टी के विधायक पुष्पराज जैन ‘पंपी’ के ठिकानों पर आयकर विभाग छापेमारी की कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार कर चोरी के बारे में जानकारी मिलने के बाद आयकर विभाग ने यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुंबई सहित लगभग 50 स्थानों पर तलाशी की जा रही है।

गौरतलब है कि पुष्पराज जैन पम्पी यूपी में समाजवादी पार्टी से विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्होंने 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पिछले महीने ‘समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। कन्नौज स्थित मोहम्मद याकूब परफ्यूम पर भी सुबह-सुबह छापेमारी की गई।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने कानपुर के इत्र व्यापारी पीयूष जैन पर छापा मारा था और कानपुर और कन्नौज में उससे जुड़े परिसरों से 197 करोड़ से अधिक नकद, 23 किलोग्राम सोना और 6 करोड़ रुपये का सामान बरामद किया था। दिलचस्प बात यह है कि पुष्पराज जैन और पीयूष जैन एक ही व्यवसाय से जुड़े हैं और  पडोसी हैं।

ये भी पढ़ें
  

ममता ने गंगासागर मेले पर प्रतिबंध लगाने के सवाल पर कही यह बात 

पांच राज्यों में चुनाव, राहुल गांधी गए विदेश

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें