28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटलॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा महाराष्ट्र!

लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा महाराष्ट्र!

10 मंत्री, 20 विधायक कोरोना पॉजिटिव हुए 

Google News Follow

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ोतरी हुई है। राज्य की स्कूली  शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड, सांसद सुप्रिया सुले, केसी पाडवी, बाल विकास मंत्री सहित कई विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साल के आखिरी दिन 8 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आए हैं। इनमें 5 हजार से ज्यादा केस मुंबई से सामने आए हैं। राज्य सरकार ने 31 दिसंबर की आधी रात से कुछ कठोर प्रतिबंध लगाए हैं और कार्यक्रमों में लोगों की मौजूदगी की संख्या सीमित की है। अब  उप मुख्यमंत्री अजित पवार  ने राज्य को नए साल में कोरोना मुक्त करने का संकल्प व्यक्त किया है। हर रोज बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए अजित पवार ने राज्य में कुछ और नए  लॉकडाउन जैसे कठोर प्रतिबंधों को लगाने के संकेत दिए हैं।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार पुणे के पास कोरेगांव भीमा में विजय स्तंभ का अभिवादन करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे थे। इसी दौरान पत्रकारों ने राज्य में खास कर मुंबई और पुणे में कोरोना संक्रमण में आई तेजी को लेकर उनसे सवाल किया तो उन्होंने राज्य सरकार भी भूमिका स्पष्ट की। उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, ‘ पांच दिनों का हमने अधिवेशन रखा था। लेकिन इन 5 दिनों में ही 10 मंत्री और 20 से ज्यादा विधायक कोरोना पॉजिटिव हो गए। इसलिए लोकप्रतिनिधि हों या आम नागरिक, नियमों का ध्यान रखना जरूरी है।

मुंबई और पुणे में कोरोना संक्रमण में तेजी 

खास कर मुंबई और पुणे में कोरोना संक्रमण में आई तेजी क जिक्र करते हुए अजित पवार ने कहा कि ‘कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। खास कर मुंबई और पुणे में कोरोना संक्रमण में खासी तेजी आई है। इन दोनों शहरों में संक्रमण बढ़ते हैं तो इसका प्रसार पूरे राज्य में होने लगता है। अगर संक्रमण इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो और कड़े प्रतिबंध लगाने पडेंगे। अजित पवार ने कहा कि,’ नए साल में राज्य को कोरोनामुक्त करना है। मुख्यमंत्री ने टास्क फोर्स के साथ बैठक की। हर रोज के आंकड़े पर नजरें रखी जा रही हैं। उनकी रफ्तारा का अंदाजा लगाया जा रहा है। एक निश्चित रफ्तार से अधिक तेजी से अगर कोरोना संक्रमितों के केस आने लगे तो कठोर प्रतिबंध लगाए बिना कोई और चारा नहीं रह जाएगा। ऐसी नौबत ना आए, इसके लिए सबके सहयोग की जरूरत है। सभी कोरोना संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करें।

ये भी पढ़ें 

बढेगी मंत्री नवाब मलिक के दामाद की मुश्किलें  

अब हार्बर लाइन पर CST और गोरेगांव के बीच चलेंगी AC लोकल ट्रेनें

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें