28 C
Mumbai
Saturday, April 4, 2026
होमबॉलीवुडजामताड़ा की सड़कें कंगना के गालों जैसी चिकनी बनवाएंगे: कांग्रेस विधायक

जामताड़ा की सड़कें कंगना के गालों जैसी चिकनी बनवाएंगे: कांग्रेस विधायक

Google News Follow

Related

झारखंड के कांग्रेस विधायक डॉक्टर इरफ़ान अंसारी ने अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर विवादित टिप्पणी की है। जामताड़ा के विधायक अंसारी ने शनिवार को कहा कि वे जामताड़ा की सड़कें कंगना रानौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी बनवाएंगे। विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें यह कहते सुना जा सकता है कि कंगना के गाल जैसे सड़कें आदिवासी बच्चे और युवा करेंगे। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही 14 विश्व स्तरीय सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले भी अंसारी विवादित बयान देते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने एक और विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मास्क हर कोई लगातार नहीं लगा कर रख सकता है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि जामताड़ा के लोगों को न धूल फांकनी पड़ेगी और न ही किसी तरह के गड्डे होंगे।

गौरतलब है कि इरफान अंसारी ने दावा किया था कि लंबे समय तक मास्क नहीं पहनना चाहिए क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगा। उन्होंने कहा था कि मास्क के अत्यधिक और लंबे समय तक उपयोग से कार्बन डाइऑक्साइड की साँस ली जाती है।

राजनेताओं द्वारा सड़कों की तुलना अभिनेत्रियों के गालों से करना कोई नई बात नहीं है। 2005 में  लालू प्रसाद यादव ने यह कह कर हंगामा खड़ा करा दिया था कि वे बिहार की सड़कों को अभिनेता हेमा मालिनी के गालों की तरह बनवाएंगे। नवंबर 2021 में, राजस्थान के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने राज्य की सड़कों की तुलना अभिनेता कैटरीना कैफ के गालों से करने के बाद वीडियो वायरल हो गया था।

पिछले महीने, महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता गुलाबराव पाटिल को माफी मांगनी पड़ी थी,जब उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र की सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से की थी। जिस पर राज्य महिला आयोग ने उनकी टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

ये भी पढ़ें 

लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल का आरोप टिकट के बदले मांगे पैसे  

UP: कांग्रेस के 50 उम्मीदवारों की लिस्ट, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को टिकट   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,154फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें