30.3 C
Mumbai
Thursday, June 4, 2026
होमराजनीतिलड़की हूं, लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल का आरोप टिकट के...

लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल का आरोप टिकट के बदले मांगे पैसे  

पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस पर टिकट के नाम पर धांधली का लगाया आरोप      

Google News Follow

Related

कांग्रेस का ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने पार्टी टिकट के बदले पैसे  में मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में टिकट के नाम पर धांधली हो रही है। बता दें कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं कैंपेन’ के पोस्टर में प्रियंका मौर्य सबसे आगे दिखाई देती नजर आती हैं। लेकिन इस तरह से उनके द्वारा आरोप लगाए जाने पर कांग्रेस कटघरे खडी नजर आ रही है।

प्रियंका मौर्य ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं पर टिकट नहीं मिल पाया। क्योंकि वह पिछड़ा वर्ग (ओबीसी ) थी घूस नहीं दे सकी प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को कल। प्रियंका मौर्य यही नहीं रुकी। उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि पार्टी जो धांधली चल रही है, उस पर किसी के बोलने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस में जातिवाद के कारण ही नरेश सैनी को पार्टी छोड़ना पड़ा।

प्रियंका मौर्य ने आरोप  लगाया कि घूस नहीं देने की वजह से उन्हें सरोजनी नगर विधान सभा से  टिकट नहीं दिया गया। बता दें कि इस सीट पर रूद्र दमन सिंह को टिकट दिया गया है। मालूम हो कि प्रियंका मौर्य ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन की मुख्य चेहरा है। पोस्टर में  वह सबसे आगे दिखाई देती हैं। लेकिन उनके द्वारा एक बाद एक कई आरोप लगाने के बाद कांग्रेस में खलबली मची हुई है।

ये भी पढ़ें

जिनके जींस में भ्रष्टाचार वे न्याय की बात नहीं कर सकते

UP: कांग्रेस के 50 उम्मीदवारों की लिस्ट, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को टिकट   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें