30.1 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमराजनीतिबीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, CM योगी गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव   

बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, CM योगी गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव   

Google News Follow

तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए सीएम योगी गोरखपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। उत्तर प्रदेश के लिए भाजपा के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पहले चरण के लिए पार्टी ने 58 में से 57 सीटों के लिए उम्मीदवारों को सूचीबनाई है। जबकि दूसरे चरण के लिए 55 में से 48 सीटों के लिए उम्मीदवारों का नाम दिया गया है।बीजेपी ने 107 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के अलावा सिराथू से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ेंगे। ऐसी अटकलें थीं कि सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या या मथुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, पार्टी ने उन्हें गोरखपुर से मैदान में उतारने का फैसला किया, जहां से उन्होंने लोकसभा चुनाव में पांच बार जीत हासिल की है।

बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में 20 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है।  बुलंदशहर की सात विधानसभा सीटों में से पार्टी ने चार मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है। साथ ही बीजेपी ने पिछड़े वर्ग और महिलाओं के उम्मीदवारों को 68 फीसदी से ज्यादा टिकट दिया है। पहली सूची में ओबीसी के 44, अनुसूचित जाति के 19 और भाजपा ने 10 महिलाओं के नाम हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने पांच साल के कार्यकाल में राज्य को दंगा मुक्त करने का वादा पूरा किया है।
ये भी पढ़ें 

UP: कांग्रेस के 50 उम्मीदवारों की लिस्ट, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को टिकट   

लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल का आरोप टिकट के बदले मांगे पैसे  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें