28.1 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
होमबॉलीवुडप्रियंका-जोनस बने माता-पिता, सरोगेसी के जरिये बेबी का किया स्वागत 

प्रियंका-जोनस बने माता-पिता, सरोगेसी के जरिये बेबी का किया स्वागत 

Google News Follow

Related

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर वेलकम बेबी का एक मैसेज शेयर किया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिये माता पिता बने हैं। सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करने के बाद कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमें यह बताते हुएअत्यंत ख़ुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिये अपने बच्चे का स्वागत किया है। उन्होंने आगे लिखा  कि …. इस मौके पर आप सभी हमारी निजता का ख्याल रखें। क्योंकि हम अपने परिवार पर फोकस करना चाहते हैं। धन्यवाद। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के घर तीन साल 22 दिन बाद यह ख़ुशी आई है। खबरों में कहा गया है कि प्रियंका चोपड़ा के घर आने वाला बच्चा बेटी है। हालांकि इस संबंध में उन्होंने कुछ नहीं बताया है, लेकिन मीडिया में कहा जा रहा है प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी जरिये जिस बच्चे की मां बनी हैं वह नन्ही पारी है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि प्रियंका को कोई समस्या नहीं है लेकिन उम्र और काम की वजह से उन्होंने सरोगेसी के जरिए  कामां बनने का निर्णय लिया। बता दें कि शो के कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि वह निक जोनस के साथ मिलकर बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा से तीन महीना पहले अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी सरोगेसी के जरिये जुड़वा बच्चों की मां बनी थी। इससे पहले आमिर खान, शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी आदि सरोगेसी के माध्यम में पैरेंट्स बने हैं।

ये भी पढ़ें

सलमान ने NRI कक्कड़, यूट्यूब और फेसबुक पर किया मानहानि का केस

जामताड़ा की सड़कें कंगना के गालों जैसी चिकनी बनवाएंगे: कांग्रेस विधायक

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,004फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें