30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमबॉलीवुडसलमान ने NRI कक्कड़, यूट्यूब और फेसबुक पर किया मानहानि का केस

सलमान ने NRI कक्कड़, यूट्यूब और फेसबुक पर किया मानहानि का केस

Google News Follow

अमेरिका के एक सेवानिवृत्त एनआरआई केतन कक्कड़ और उनके पड़ोसी सलमान खान के बीच रायगढ़ में जमीन के एक भूखंड को लेकर विवाद छिड़ गया है। कक्कड़ के द्वारा हाल ही में सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना के बाद सलमान खान ने गूगल , यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल प्लेटफॉर्म के अलावा अपने पड़ोसी कक्कड़ के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया है।

बता दें कि यह मामला 1990 के दशक के मध्य का है। जब युवा एनआरआई कक्कड़ ने अपना रिटायरमेंट घर बनाने के लिए रायगढ़ में एक जमीन खरीदने की योजना बनाई। इसके बाद  विक्रेता कंपनी ने उन्हें बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान से मिलवाया। खान परिवार ने कक्कड़ को बताया कि यह इलाका अच्छा है और वे उन्हें ने पड़ोसी के रूप में पसंद करेंगे। इसके बाद कक्कड़ ने 1996 में 2.50 एकड़ का जमीन खरीदी और उस पर एक छोटा भगवान गणेश के मंदिर का निर्माण किया। इसके बाद कक्कड़ कभी कभार आते जाते रहते थे। 2 दशकों से अधिक समय तक दोनों पड़ोसियों में काफी मेल मिलाप था, लेकिन कुछ समय पहले कक्कड़ ने दावा कि उन्हें उनके फार्म में खान नहीं जाने दे रहा है।

इसके बाद यह मामला तूल पकड़ लिया और कक्कड़ कुछ सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की। जिसके बाद सलमान खान इस मामले में कक्कड़ और अन्य के खिलाफ मान हानि का दावा किया है। इस मामले में एक कोर्ट में सुनवाई हुई जिसकी अगली 21 जनवरी तक के लिए टाल दी गई। वहीं, इस मामले में सलमान खान ने कहा है कि  राज्य सरकार ने उनके प्लॉट को अवैध करार देते हुए कैंसिल कर दिया था। जिसके लिए कक्कड़ खान फेमली को जिम्मेदार ठहराते है।

ये भी पढ़ें 

जामताड़ा की सड़कें कंगना के गालों जैसी चिकनी बनवाएंगे: कांग्रेस विधायक

फिल्म निर्देशक अली अकबर ने अपनी पत्नी के साथ हिंदू धर्म अपनाया   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें