28.6 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाकोरोना टीकाकरण अभियान को एक साल, डाक टिकट जारी 

कोरोना टीकाकरण अभियान को एक साल, डाक टिकट जारी 

Google News Follow
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के कोरोना टीकाकरण अभियान के एक साल पूरे होने पर स्वास्थ्य और फ्रंट  कार्यकर्ताओं और वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा आज हम कोरोना टीकाकरण के एक साल पूरा किये। मैं टीकाकरण अभियान से जुड़े प्रत्येक व्यक्तियों को सलाम करता हूं। हमारे टीकाकरण कार्यक्रम ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में काफी मदद की। इससे लोगों की जान बची है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने डाक टिकट जारी किया।


प्रधान मंत्री ने इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों की सराहना की और इसे  असाधारण बताया। उन्होंने कहा कि हमारे डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका असाधारण है। जब हम दूर-दराज के इलाकों में लोगों को टीका लगाए जाने की झलक देखते हैं, या हमारे स्वास्थ्य कर्मचारी वहां वैक्सीन लेते हैं, तो हमारा दिल और दिमाग गर्व से भर जाता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारत के कोरोना टीकाकरण अभियान को दुनिया में सबसे सफल अभियान बताया।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, वैज्ञानिकों और नागरिकों को भी बधाई दी। मनसुख मंडाविया ने ट्विटर पर लिखा, “आज दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को एक साल पूरा हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ, सबके प्रयासों से आज यह दुनिया का सबसे सफल टीकाकरण अभियान है। मैं सभी स्वास्थ्य कर्मियों, वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई देता हूं। इस अवसर पर डाक टिकट भी जारी किया गया।

ये भी पढ़ें 

 

मुंबई यूनिवर्सिटी के 178 कॉलेज में नहीं हैं प्रिंसिपल  

टेक्सास के सभी बंधक मुक्त

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें