29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाटेक्सास के सभी बंधक मुक्त

टेक्सास के सभी बंधक मुक्त

Google News Follow
टेक्सास में एक धार्मिक स्थल में बंधक बनाये गए सभी चारों बंधकों को उस व्यक्ति ने मुक्त करा लिया गया है जो उन्हें बंधक बनाकर रखा था। इस संबंध की जानकारी राज्य के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने रविवार को दी। उन्होंने कहा कि दस घंटे के लंबे गतिरोध के बंधकों को छुड़ा लिया गया है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने ट्वीट किया प्रार्थना का जवाब मिला। सभी बंधक जीवित और सुरक्षित हैं।”
 बताया जा रहा है कि टेक्सास में चार लोगों को एक पाकिस्तानी ने बंधक बना लिया था। इसके बाद संदिग्ध और अमेरिकी पुलिस के बीच घंटों गतिरोध बना रहा। बंधक बनाने वाला पाकिस्तानी न्यूरोसाइंटिस्ट आफ़िया सिद्दीकी की रिहाई की मांग कर रहा था, जिसके अल-कायदा से संबंध होने का संदेह है। उसे अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के अधिकारियों को मारने की कोशिश करने का दोषी ठहराया गया है।
कौन हैं आफिया सिद्दीकी?
आफ़िया सिद्दीकी एक पाकिस्तानी न्यूरोसाइंटिस्ट हैं। उसने संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रतिष्ठित संस्थानों – ब्रैंडिस यूनिवर्सिटी और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अध्ययन किया है। आफ़िया सिद्दीकी को 2010 में मैनहट्टन में दोषी ठहराए जाने के बाद 86 साल की जेल की सजा काट रही है। उसने 11 सितंबर के हमलों के बाद अमेरिकी कानून प्रवर्तन का ध्यान इस और गया। 2008 में उसे अफगानिस्तान में अधिकारियों ने हिरासत में लिया था। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि उन्हें उसके पास से हस्तलिखित नोट मिले हैं, जिसमें तथाकथित “डर्टी बम” के निर्माण पर चर्चा की गई है और इसमें अमेरिका के विभिन्न स्थानों को सूची है, जिन्हें निशाना बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें 

 

अब गणतंत्र दिवस समारोह  24 के बजाय 23 जनवरी से शुरू होगा

16 जनवरी को मनाया जाएगा नेशनल स्टार्टअप डे 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें