29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमराजनीतिराहुल गांधी के सबसे करीबी आरपीएन सिंह बीजेपी में होंगे शामिल!   

राहुल गांधी के सबसे करीबी आरपीएन सिंह बीजेपी में होंगे शामिल!   

Google News Follow

उत्तर प्रदेश में अब भी नेताओं का पाला बदलने का काम जारी है। इस बीच खबर आ रही है कि मंगलवार को यूपी का मुख्य चेहरा रहे कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि सोमवार को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के स्टार प्रचारकों का नाम घोषित किया था, जिसमें आरपीएन सिंह का भी नाम शामिल था। लेकिन, सोमवार को आरपीएन सिंह के बीजेपी में शामिल होने की खबर आते ही चर्चा का विषय बन गई।

बताया जा रहा है कि बीजेपी आरपीन सिंह को पार्टी में शामिल कर एक तीर कई निशाने साधने में कामयाब हो जाएगी। मालूम हो कि आरपीएन सिंह पडरौना राजघराने से संबंध रखते हैं। खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि आरपीएन सिंह को बीजेपी पडरौना से अपना उम्मीदवार बना सकती है। अगर  बीजेपी आरपीएन सिंह को पडरौना से अपना उम्मीदवार घोषित करती है जिससे स्वामी प्रसाद मौर्य को तगड़ा झटका लग सकता है। हालांकि, सपा ने अभी तक स्वामी प्रसाद मौर्य के टिकट की घोषणा नहीं की है।

बता दें कि आरपीएन सिंह कुशीनगर के पडरौना के रहने वाले हैं। वह राहुल गांधी के सबसे नजदीकी माने जाते हैं। बताया जाता है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद आरपीएन सिंह  राहुल गाँधी की टीम में मुख्य चेहरा थे, लेकिन समय के साथ सब कुछ बदलता रहा। ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद कब के बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। अब आरपीएन सिंह की बारी है। आरपीएन सिंह पडरौना सीट से 1996 और 2009 तक कांग्रेस की ओर से विधायक रह चुके हैं। 2009 में उन्होंने कुशीनगर ( तत्कालीन पडरौना लोकसभा सीट) सीट से  सांसद चुने गए थे।

ये भी पढ़ें 

पंजाब चुनाव: जेपी नड्डा का ऐलान, बीजेपी 65 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

शिवपुर सीट से अनिल राजभर के खिलाफ ओपी राजभर लड़ सकते हैं चुनाव   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें