27 C
Mumbai
Saturday, July 27, 2024
होमदेश दुनियारतन टाटा को "असम वैभव पुरस्कार"

रतन टाटा को “असम वैभव पुरस्कार”

Google News Follow

Related

प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को वर्ष 2021 के लिए असम सरकार द्वारा “असम वैभव पुरस्कार” प्रदान किया गया। “असम वैभव पुरस्कार” असम राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। रतन टाटा ने असम सरकार द्व्रारा यह पुरस्कार दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। कोरोना के बढ़ते प्रसार के कारण रतन टाटा पुरस्कार के लिए उपस्थित नहीं हो सके। यह पुरस्कार उनके प्रतिनिधियों ने स्वीकार किया।

इस अवसर पर रतन टाटा ने एक पत्र लिख कर असम के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि यह पुरस्कार प्राप्त करना सम्मान की बात है। उन्होंने समारोह में व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार स्वीकार नहीं करने पर असमर्थता जताई। मालूम हो कि यह पुरस्कार समारोह सोमवार को आयोजित किया गया था। वर्ष 2021 के असम वैभव, असम सौरव और असम गौरव पुरस्कारों की घोषणा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की।
इस दौरान लवलीना बोरगोहेन, प्रोफेसर कमलेंदु देब क्रोरी, डॉ लक्ष्मणन एस, प्रोफेसर दीपक चंद जैन और नील पवन बरुआ को असम सौरव पुरस्कार दिया गया।  हेमप्रभा चुटिया, मुनिन्दर नाथ नागाटे, मनोज कुमार बसुमतारी, धरणीधर बोरो, डॉ. बसंत हजारिका, खोरसिंह तेरांग, नमिता कलिता, कौशिक बरुआ, बॉबी हजारिका, आकाश ज्योति गोगोई, डॉ. आसिफ इकबाल, डॉ. बोरो, और बोरमिता मोमिन को असम गौरव पुरस्कार दिया गया।

ये भी पढ़ें 

कर्नाटक के स्कूल में नमाज पढ़ने का मामला गरमाया, विरोध के बाद जांच के आदेश

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,488फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
167,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें