29.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाअसम कैबिनेट का निर्णय: मुख्यमंत्री भी नहीं कर सकते नई योजनाओं का...

असम कैबिनेट का निर्णय: मुख्यमंत्री भी नहीं कर सकते नई योजनाओं का ऐलान 

Google News Follow

असम सरकार की राज्य कैबिनेट ने बड़ा निर्णय लिया है। कैबिनेट के फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री सहित कोई भी मंत्री नई योजनाओं का ऐलान नहीं कर सकता है। फैसले में कहा गया है कि अगर कोई ऐसा करता भी है तो उसे वित्तीय संसाधनों के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए। इस कैबिनेट की अध्यक्षता खुद सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने की। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री सहित कोई भी मंत्री सरकारी कार्यक्रम या सार्वजनिक कार्यक्रम में नई योजनाओं का ऐलान नहीं कर सकता है। अगर कोई करता भी है तो उसे वित्तीय संसाधनों का पूरा ख्याल रखना होगा।

असम सरकार ने कहा है कि  नई योजनाओं के बारे में ऐलान करने से पहले इसकी अनुमति लेना बहुत जरूरी है तथा इसके बारे में यह भी ख्याल रखना होगा कि उस नई योजना के लिए फंड है या नहीं। इस संबंध में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि आधिकारिक दौरे पर गए मंत्री केवल बजट में शामिल योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे। इसके अलावा किसी नई योजना का ऐलान करने से पहले मंत्री को वित्तीय संसाधनों का ख्याल रखना होगा। कैबिनेट यह भी निर्णय लिया गया कि कोई मंत्री या सरकारी अधिकारी किसी कार्यक्रम में तोहफा नहीं दे सकता है।

ये भी पढ़ें 

रिपोर्ट में दावा: रेलवे भर्ती को लेकर हुए हंगामे में कांग्रेस के छात्र संगठन का हाथ 

डीसीजीआई की सशर्त मंजूरी: अब बाजारों में भी मिलेगी कोरोना वैक्सीन  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें