29.4 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन का शुभारंभ

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की 92वीं जयंती पर पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी ने विश्व स्तर पर संगीत की दुनिया में बड़े पैमाने अपनी पैठ बनाई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि भारतीय संगीत को दुनिया के सामने लाएं और संगीत पर आधारित स्टार्टअप स्थापित कर इस क्षेत्र में प्रौद्योगिकी जोड़े।

पीएम मोदी ने कहा कि आज के वैश्वीकरण के समय में हमारी जिम्मेदारी है कि भारतीय संगीत अपनी पहचान बनाए और विश्व स्तर पर इसका प्रभाव हो। भारतीय संगीत में मानव मन की गहराई में क्रांति लाने की क्षमता है। यह प्रकृति और परमात्मा की एकता के अनुभव को भी मजबूत करता है।

 

उन्होंने कहा कि मुझे संगीत की ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन हमारे ऋषि मुनियों ने नाद और स्वर को लेकर बहुत कुछ कहा है। जो अद्भुत है। उन्होंने कहा कि यह जानकर ख़ुशी हुई कि पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन उभरते हुए कलाकारों का हर तरह से सहयोग करेगा और उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में भी सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन भारतीय कला की विरासत की रक्षा और उसके संरक्षण के लिए म करेगा और उसका प्रचार-प्रसार में योगदान देगा।
ये भी पढ़ें 

PM के 3 दिन में 2 रूप: उत्तराखंडी टोपी, मणिपुर गमछा के बाद पंजाबी पगड़ी

धर्मनिरपेक्षता होगी प्रभावित, इसलिए छात्रा को हिजाब पहनने की नहीं मिली इजाजत 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें