29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसरकार ने विधान परिषद के सदस्यों की प्रस्तावित सूची देने से किया...

सरकार ने विधान परिषद के सदस्यों की प्रस्तावित सूची देने से किया इंकार  

राज्यपाल को भेजी गई थी 12 व्यक्तियों के नाम की लिस्ट 

Google News Follow

एक ओर राजभवन स्थित राज्यपाल सचिवालय विधान परिषद के लिए प्रस्तावित 12 सदस्यों की सूची उपलब्ध नहीं कराया है। उधर, महाराष्ट्र सरकार ने विधान परिषद के लिए प्रस्तावित 12 सदस्यों की सूची राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजी है, वह सूची समेत अन्य जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को देने को तैयार नहीं हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली कई महीनों से इस सूची की मांग कर रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्य से न तो राज्यपाल सचिवालय और न ही महाराष्ट्र सरकार सूची देने को तैयार है। अनिल गलगली ने राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्यपाल द्वारा मनोनीत 12 विधान परिषद सदस्यों के लिए स्वीकृत प्रस्ताव एवं प्रस्ताव की जानकारी मुख्य सचिव कार्यालय से मांगी थी। मुख्य सचिव कार्यालय ने गलगली के आवेदन को संसदीय कार्य विभाग को अग्रेषित कर दिया।

इस विभाग के कक्ष अधिकारी टी. एन शिखरामे ने अनिल गलगली को बताया कि धारा 8(1) के तहत जानकारी उपलब्ध नहीं करायी जा सकती क्योंकि मामला अभी पूरा नहीं हुआ है।अनिल गलगली के मुताबिक विधान परिषद के सदस्यों की नियुक्ति और भेजी गई प्रस्तावित सूची देने से राज्यपाल सचिवालय और महाराष्ट्र सरकार दोनों की ओर से टालमटोल की जा रही है। महाराष्ट्र सरकार को ईमानदारी से इस सूची को जनता के लिए उपलब्ध कराना चाहिए। इसमें आख़िर समस्या क्या है? इसका खुलासा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें

सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं!

सुप्रीम कोर्ट का MVA को झटका,12 बीजेपी विधायकों का निलंबन रद्द

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें