32 C
Mumbai
Sunday, April 12, 2026
होमदेश दुनियामन की बात: पीएम मोदी ने 'कॉलर वाली बाघिन' का किया जिक्र  

मन की बात: पीएम मोदी ने ‘कॉलर वाली बाघिन’ का किया जिक्र  

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इस साल के पहले एपिसोड में राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रकृति के प्रति प्रेम और प्रत्येक जीव के लिए करुणा की बात की और महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके आलावा पीएम मोदी ने  जाट राजा महेंद्र प्रताप, उत्तराखंड की बसंती देवी और मणिपुर का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति की एक झलक तब देखने को मिली जब मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में एक बाघिन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लोग इस बाघिन को ‘कॉलर वाली बाघिन’   कहते थे। लोगों ने उसका विधिवत अंतिम संस्कार किया, पूरे सम्मान के साथ उसे विदाई दी। प्रकृति और जानवरों के प्रति भारतीयों के इस इस प्रेम को पूरी दुनिया ने सराहा।
पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे पूज्य बापू महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि है। 30 जनवरी को हमें बापू की शिक्षाओं की याद दिलाती है। अभी हाल ही में हमने गणतंत्र दिवस भी मनाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब हर साल 23 जनवरी से 30 जनवरी तक गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा, जो नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से शुरू होकर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के साथ समाप्त होता है।
उन्होंने इस दौरान  उत्तराखंड और मणिपुर राज्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बसंती देवी को पद्मश्री सम्मान दिया है। जो अपना पूरा जीवन संघर्षों के साथ जीया।  उन्होंने  जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह का जिक्र किया, जिहोने शिक्षा के लिए कई स्थानों पर अणि जमीन दान की
ये भी पढ़ें 

 

बीटिंग रिट्रीट: देश प्रेम का अद्भुत नजारा

अफगान की महिलाएं पुरुषों की ड्रेस में निकल रही बाहर, जाने वजह  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,212फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें