29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाट्विटर पर मिली: CM योगी को जान से मारने की धमकी, पुलिस...

ट्विटर पर मिली: CM योगी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच ​

ओवैसी तो एक मोहरा है असली निशाना तो ​भाजपा के ​योगी आदित्यनाथ है​।

Google News Follow
​
फायर ब्रांड के नाम से जाने वाले ​उत्तर​ प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ को लेडी डॉन ​नाम के ट्विटर ​हैंडिल​​ से यूपी पुलिस को धमकी भरा टैग किया गया है,​ जिसमें​​ लिखा गया है कि ओवैसी तो एक मोहरा है असली निशाना तो ​भाजपा के ​योगी आदित्यनाथ है​। इस मामले में हापुड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इतना ही नहीं इस ​ट्विटर हैंडल से यूपी पुलिस को भी टैग किया गया है, इसमें लिखा है कि अपनी टीम लगाओ​|​ दिल्ली मत देखो, योगी मारा जाएगा। इसी में आगे ट्विटर ​एकाउंट​ ​से अलीगढ़ पुलिस को टैग करते हुए लिखा गया है कि योगी आदित्यनाथ की जान खतरे में है ।
ट्वीट में आगे लिखा है कि उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मेरठ निवासी सीमा सिंह योगी आदित्यनाथ को मारने का प्रण ले चुकी है। ​​सीमा सिंह यूपी अध्यक्ष भीम सेना की मानव बम बनकर आ रही है​,​ जो योगी का संहार करेगी। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ​उक्त मामले में ​हापुड़ पुलिस ने जवाब देते हुए जांच करने की बात कही है। ये हैंडल अब ट्विटर पर दिखाई नहीं दे रहा है।
हापुड़ पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच साइबर सेल को दे दी है​​। 3 फरवरी को मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी पर हमला हुआ था। ओवैसी की गाड़ी पर 4 राउंड फायरिंग की गई​​। उन पर ​ ​मेरठ के ​​चुनावी दौरे ​​ से लौटते वक्त फायरिंग की गई। इस मामले में ओवैसी ने कहा था कि हमलावर ने मुझे निशाना बनाते हुए गोलीबारी की थी।​ गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के पहले दौर की मतगणना 10 फ़रवरी को की जायेगी है, जिसको लेकर चुनाव आयोग पूरी तैयारी में लगा हुआ है|
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें