27.9 C
Mumbai
Tuesday, June 23, 2026
होमदेश दुनियापंजाब चुनाव​: ​अभिनेत्री माही गिल​ और​ कमल ने ​ली भाजपा की सदस्यता

पंजाब चुनाव​: ​अभिनेत्री माही गिल​ और​ कमल ने ​ली भाजपा की सदस्यता

​पंजाब चुनाव में भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में दामन थामा ​

Google News Follow

Related

देश में कुल 5 राज्यों का विधानसभा की चुनावी तैयारियां जोर शोर की जा रही है है| इसको लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों चुनाव मैदान में उतारने तैयारियों में जुटे हुए है| वही पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 में भाजपा की ओर से फ़िल्मी कलाकारों को चुनाव मैदान में उतारने जा रही है| विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कुछ ऐसे चेहरों को भी पार्टी में शामिल करना चाहती है जो कि प्रसिद्ध हों। ऐसा ही एक नाम है अभिनेत्री माही गिल। ​गत वर्ष माही ने​ दिसंबर में कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रही थीं.। और इसी​ वक्त उन्होंने कहा था कि वह अभी राजनीति में आने के बारे में नहीं सोच रही हैं।

माही गिल के अलावा ​दूसरा सुप्रसिद्ध चेहरा ​पंजाबी कलाकार​​ ​​कमल धालीवाल ने भी भारतीय जनता पार्टी की​ सदस्यता ग्रहण की ​ है। ​​पंजाब चुनाव में भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में दोनों फ़िल्मी​ कलाकारों ​ने भाजपा का दामन थामा। गिल ने कहा, ‘मैं लड़कियों के लिए कुछ करना चाहती हूं​​। मैं लड़कियों से संबंधित मुद्दे उठाना चाहती हूं। अब मुझे अपना काम करने का माध्यम मिल गया है।’

​​​ गौरतलब है की माही गिल ने बॉलिवुड की कई फिल्मों में काम किया है और नाम कमाया है​​। रणवीर सिंह और गोविंदा के साथ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।​ दूसरे सदस्य के रूप में फ़िल्मी कलाकार कमल धालीवाल को ‘हॉबी धालीवाल’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा, मुझे अफसोस है कि पंजाब को बहुत सारी नीतियों का फायदा नहीं मिल पा रहा है । मैं चाहता हूं कि भाजपा की नीतियां लागू हों।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,286फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें