28.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाहमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा, ना कभी रूकेगा - राजनाथ सिंह

हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा, ना कभी रूकेगा – राजनाथ सिंह

इससे पहले रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस कि ना कोई नीति है, ना इनकी कोई नियत और ना इनका विकास करने में कोई विश्वास है। कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटा है। हम उत्तराखंड को और नहीं झुकने देंग | 

Google News Follow

​उत्तराखंड विधानसभा 2022 के चुनावी दौरे में  एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने फिल्म “पुष्पा” के डायलॉग को सीएम पुष्कर सिंह धामी से जोड़कर अलग पेश किया। उन्होंने कहा, “इन दिनों फिल्म पुष्पा का ​​नाम काफी चर्चा में है और हमारे सीएम का नाम पुष्कर है, लेकिन यह पुष्कर नाम सुनकर कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लॉवर है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी। हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा, ना कभी रूकेगा।”

दक्षिण भारत के मशहूर फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की तमिल फिल्म ‘पुष्पा’ के डायलॉग इन दिनों खूब चर्चा में है। वैसे तो इस फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही थी, लेकिन अब इसका डायलॉग राजनीति के गलियारे भी पहुंच चुकी है, जिसका जिक्र देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी करने अपने को खुद को दूर नहीं रख पाए।

उत्तराखंड के गंगोलिहाट ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थिति ये है कि वो मुख्यमंत्री घोषित करने की हालत में नहीं हैं, इसलिए उन्होंने किसी नेता की घोषणा नहीं की है। उनके घर में ही आग लगी हुई है।” इससे पहले रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस के संबंध में कहना चाहूंगा कि ना इनकी कोई नीति है, ना इनकी कोई नियत और ना इनका विकास करने में कोई विश्वास है। कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटा है। हम उत्तराखंड को और नहीं झुकने देंगे।”

​​यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र बंद: तीन सप्ताह में जवाब दें सत्ताधारी दल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें